फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   lashkar a toyba and jaish e muhammad shakes hand for mission delhi

जैश और लश्कर ने ‘मिशन दिल्ली’ के लिए मिलाया हाथ

Mon, 07 Mar 2016 09:27 PM IST
गुंजन कुमार/ अमर उजाला, नई दिल्ली
गुंजन कुमार/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 07 Mar 2016 09:27 PM IST
सार

  • आतंकी हमले के अलर्ट के बाद पूरे देश में सक्रिय हुई सुरक्षा एजेंसियां
  • आतंकियों के पास से मिली चिट्ठी में थी ‘मिशन दिल्ली’ की चर्चा
  • जैश-ए-मोहम्मद के ‘मिशन दिल्ली’ की विस्तार से चर्चा

विज्ञापन
lashkar a toyba and jaish e muhammad shakes hand for mission delhi
सुरक्षा एजेंसियां सतर्क - फोटो : Reuters

विस्तार

पाकिस्तान से समुद्र के रास्ते भारत में बड़े वारदात को अंजाम देने की आतंकवादियों की कोशिश दरअसल जैश-ए-मोहम्मद का ‘मिशन दिल्ली’ है। बीते शनिवार देर शाम पाकिस्तान सरकार की ओर से गुजरात में हमले की दी गई खुफिया सूचना की समीक्षा के बाद भारतीय सुरक्षा एजेंसियों ने पूरे देश में अपना जाल बिछा दिया है।

विज्ञापन


राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) और खुफिया एजेंसियों ने केंद्र सरकार को आगाह किया है कि जैश-ए-मोहम्मद लश्कर-ए-ताइबा के साथ मिलकर ‘मिशन दिल्ली’ को अंजाम देने पर आमादा है। मामले की गंभीरता के मद्देनजर सोमवार सुबह गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने सुरक्षा समीक्षा की उच्चस्तरीय बैठक की। बैठक में खुफिया एजेंसी आईबी के निदेशक दिनेश्वर शर्मा ने गृहमंत्री और गृहसचिव को हालात की जानकारी दी। इससे पहले मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (एनएसजी) की चार टीमों को देश के अलग अलग हिस्सों के सामरिक लोकेशन पर तैनात किया गया है। बैठक में जैश के  मिशन दिल्ली के बारे में विस्तार से समीक्षा की गई है।
विज्ञापन


उच्चपदस्थ सूत्रों के मुताबिक 2 जनवरी को पठानकोट में हुए जैश-ए-मोहम्मद के हमले में मारे गए आतंकियों के पास से एक चिट मिली थी। 25 दिसंबर को लिखी गई उस चिट्ठी में पठानकोट से पहले हुए कई आतंकी हमलों की जिम्मेदारी लेते हुए अगला निशाना दिल्ली को बनाने की चेतावनी दी गई है। 25 दिसंबर को ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अफगानिस्तान से भारत लौटते समय अचानक लाहौर का अल्पकालीन दौरा कर पूरी दुनिया को चौंका दिया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों देशों के एनएसए ‘मिशन दिल्ली’ को असफल बनाने के लिए कर रहे थे काम

lashkar a toyba and jaish e muhammad shakes hand for mission delhi
पठानकोट हमला - फोटो : Reuters

सूत्रों ने बताया कि एनएसए की टीम उस चिट्ठी पर शुरू से ही काफी गंभीरता से काम कर रही है। एनएसए अजीत डोभाल ने अपने पाकिस्तानी समकक्ष नसीर खान जंजुआ के साथ चिट्ठी की जानकारी साझा की थी। सूत्रों के मुताबिक उसी आधार पर पाकिस्तानी एजेंसियां भी खुफिया जानकारी इकट्ठा कर रही थीं।
 

इस रविवार को ‘अमर उजाला’ ने खबर छापी थी कि जंजुआ ने ‘मिशन दिल्ली’ की बात पुख्ता होते ही  शनिवार को डोभाल को फोन पर उसकी जानकारी दी। इसी दौरान करीब 10 आतंकियों के समुद्र के रास्ते गुजरात में प्रवेश के प्रति अलर्ट किया गया था।

सूत्रों ने बताया कि दोनों एनएसए आतंकवाद के खिलाफ साझा लड़ाई पर ठोस काम कर रहे हैं। खुफिया जानकारी का आदान-प्रदान उसी मुहिम का हिस्सा है। पठानकोट हमले के बाद पाकिस्तान ने जैश प्रमुख मसूद अजहर को नजरबंद कर रखा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed