फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Largest bacterium which is visible to the naked eye discovered

खोज : आंखों से नजर आने वाला सबसे बड़ा जीवाणु मिला, बड़े जीवाणुओं से भी 50 गुना बड़ा है सेवई जैसा जीव

Sun, 26 Jun 2022 05:47 AM IST
देव कश्यप अमर उजाला रिसर्च डेस्क, नई दिल्ली।
अमर उजाला रिसर्च डेस्क, नई दिल्ली। Published by: देव कश्यप Updated Sun, 26 Jun 2022 05:47 AM IST
सार

साइंस जर्नल में प्रकाशित एक अध्ययन में इस खोज के बारे में विस्तार से बताया गया है। यह एक सेवई की तरह दिखता है और तकरीबन 10,000 माइक्रोमीटर (1 सेंटीमीटर) लंबा है। जबकि एक सामान्य जीवाणु प्रजाति 1-5 माइक्रोमीटर लंबी होती है।

विज्ञापन
Largest bacterium which is visible to the naked eye discovered
Largest Bacteria - फोटो : Twitter

विस्तार

एक बड़ी सफलता के रूप में वैज्ञानिकों ने कैरिबियन में सबसे बड़े जीवाणु (बैक्टीरिया) की खोज की है। थियोमार्गरीटा मैग्निफा नाम का यह जीवाणु अन्य सभी ज्ञात विशाल जीवाणुओं की तुलना में तकरीबन 50 गुना बड़ा है और नग्न आंखों से दिखाई देने वाला पहला जीवाणु है।

विज्ञापन


साइंस जर्नल में प्रकाशित एक अध्ययन में इस खोज के बारे में विस्तार से बताया गया है। यह एक सेवई की तरह दिखता है और तकरीबन 10,000 माइक्रोमीटर (1 सेंटीमीटर) लंबा है। जबकि एक सामान्य जीवाणु प्रजाति 1-5 माइक्रोमीटर लंबी होती है। कुछ जीवाणु तो उससे दोगुनी लंबाई के मिले हैं।
विज्ञापन


फ्रेंच वेस्टइंडीज और गुयाना विश्वविद्यालय के जीवविज्ञानी और इस शोध पत्र के सह-लेखक ओलिवियर ग्रोस को 2009 में ग्वाडेलोप द्वीपसमूह में मैंग्रोव पत्तियों से चिपके इस जीवाणु का पहला उदाहरण मिला था। लेकिन उन्हें उस समय पता नहीं था कि यह इतने बड़े आकार का जीव एक जीवाणु है। बाद में आनुवंशिक विश्लेषण से इस जीव के बारे में पता चला कि यह एकल जीवाणु कोशिका का एक रूप है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पेपर के मुताबिक माइक्रोस्कोपी तकनीकों की एक शृंखला का उपयोग करके लेखकों ने झिल्ली के भीतर विभाजित डीएनए और राइबोसोम के साथ अत्यधिक पॉलीप्लोइड कोशिकाओं को देखा। इस जीवाणु की एकल कोशिकाएं, जिन्हें कैंडिडैटस थियोमार्गरिटा मैग्निफा कहा जाता है, लंबाई में एक सेंटीमीटर से अधिक फैली हुई हैं।

पृथ्वी पर रहने वाले पहले जीव...

  • जीवाणु एक कोशिकीय जीव हैं जो पृथ्वी पर लगभग हर जगह रहते हैं। ये पृथ्वी के पारिस्थितिक तंत्र और ज्यादातर सजीवों के लिए महत्वपूर्ण हैं।
  • माना जाता है कि जीवाणु पृथ्वी पर रहने वाले पहले जीव हैं और अरबों साल बाद भी संरचना में काफी सरल बने हुए हैं। हमारे शरीर में जीवाणुओं की भरमार है, जिनमें से बहुत कम जीवाणु रोग की वजह बनते हैं।
  • वैज्ञानिक अभी तक इसे लैब कल्चर में विकसित नहीं कर पाए हैं। शोधकर्ताओं ने कहा कि वे निश्चित नहीं हैं कि जीवाणु इतना बड़ा क्यों है, लेकिन सह-लेखक वोलैंड ने अनुमान लगाया कि यह छोटे जीवों द्वारा खाए जाने से बचने के अनुकूलन की वजह से ऐसा हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed