फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Large number of marriages are breaking up in Goa couples are getting divorced in 2 to 3 months counseling will be done before marriage

गोवा: बड़ी संख्या में टूट रहीं शादियां, 2-3 माह में जोड़े ले रहे तलाक, अब विवाह से पहले सरकार कराएगी काउंसिलिंग

Tue, 01 Jun 2021 09:37 AM IST
प्रियंका तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पणजी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पणजी Published by: प्रियंका तिवारी Updated Tue, 01 Jun 2021 09:37 AM IST
सार

साल 2011 में देश में तलाक के सबसे कम मामले गोवा में थे, लेकिन अब यहां तलाक की संख्या काफी हद तक बढ़ने लगी है। इस कारण सरकार ने अहम फैसला लिया है। अब विवाह से पहले जोड़ों की काउंसलिंग कराई जाएगी। 

विज्ञापन
Large number of marriages are breaking up in Goa couples are getting divorced in 2 to 3 months counseling will be done before marriage
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

गोवा में बड़ी संख्या में शादीशुदा जोड़े तलाक लेने लगे हैं। जानकारी के अनुसार यहां महज 2 से 3 महीने में लोगों की शादियां टूट रही हैं। राज्य में तलाक की बढ़ती संख्या को देखते हुए अब सरकार ने अहम फैसला लिया है। इसके तहत अब शादी से पहले ही दंपती की काउंसलिंग कराई जाएगी, ताकि तलाक न के बराबर ही हो। गोवा के कानून मंत्री नीलेश काबराल ने सोमवार को एक समाचार पत्र से बातचीत के दौरान कहा की रजिस्ट्रेशन और शादी से पहले 15 दिनों के अंदर दंपती को काउंसलिंग के लिए बुलाया जाएगा।

विज्ञापन

पहले तलाक के इतने मामले नहीं थे
उन्होंने आगे कहा, 'विवाह टूटना चिंता का विषय है। दो-चार महीने, एक साल या तीन साल में कई शादियां टूट हो रही हैं। हमारा डिपार्टमेंट इस बात को लेकर काफी चिंतित है।' मंत्री ने कहा, ‘तलाक की संख्या या विवाह को रद्द करने के आधिकारिक आंकड़े विभाग द्वारा संकलित किए गए हैं, लेकिन यह अभी मेरे पास उपलब्ध नहीं है। रद्द किए गए विवाह की संख्या को अभी अधिसूचित किया जाना बाकी है। मेरे पास हर महीने तलाक के मामलों की सटीक संख्या नहीं है। पहले तलाक के इतने मामले नहीं थे। अब इनकी संख्या बढ़ गई है।’

विज्ञापन


हर 15 दिनों में 10 से 15 शादियां हो रहीं रद्द
उन्होंने कहा, ‘आज से 10 साल पहले हालात ऐसे नहीं थे, लेकिन हमें इसे रोकने की कोशिश करेंगे। यदि आप गोवा के गजेटियर में जाएं, तो आप देखेंगे कि हर 15 दिनों में कम से कम 10-15 शादियां रद्द हो जाती हैं।’ उन्होंने कहा कि ऐसी सूरत में पंजीकरण विभाग ने अपनी सामाजिक जिम्मेदारी के रूप में किसी भी विवाह से पूर्व परामर्श कार्यक्रम के साथ आने का फैसला किया। उन्होंने बताया कि गोवा के चर्च में पहले से ही शादी को लेकर काउंसलिंग की जी रही है, लेकिन अब इसे दूसरे धर्म के लोगों तक भी पहुंचाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


शादी से पहले काउंसलिंग
उन्होंने कहा, 'हमें युवा जोड़ों को बताना चाहिए कि एक-दूसरे के प्रति उनके कर्तव्य क्या हैं, उनके बच्चों के प्रति उनके कर्तव्य और जिम्मेदारियां क्या हैं, उनके ससुराल वालों के प्रति उनके कर्तव्य क्या हैं। इसलिए हमने एक छोटा सा कार्यक्रम तैयार किया है, जिसमें शादी से पहले काउंसलिंग की जाती है। इस क्लास के बाद ही उन्हें मैरेज सर्टिफिकेट दिए जाएंगे।’ मालूम हो कि 2011 में देश में तलाक के सबसे कम मामले गोवा में ही थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed