फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Landslides block highway in Manipur, at least 500 trucks stranded

Manipur: हिंसा की मार झेल रहे मणिपुर पर एक और मुसीबत, भूस्खलन से हाईवे जाम; आपूर्ति के लिए लगाए 500 ट्रक फंसे

Thu, 17 Aug 2023 10:15 AM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंफाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंफाल Published by: काव्या मिश्रा Updated Thu, 17 Aug 2023 10:15 AM IST
सार

अधिकारियों ने गुरुवार को बताया कि पिछले कुछ दिनों से लगातार हो रही बारिश के कारण भूस्खलन हुआ है। भूस्खलन के कारण राजमार्ग के विभिन्न हिस्सों में कम से कम 500 मालवाहक वाहन फंस गए हैं।
 

विज्ञापन
Landslides block highway in Manipur, at least 500 trucks stranded
भूस्खलन से हाईवे जाम - फोटो : social media

विस्तार

हिंसा की मार झेल रहे मणिपुर पर एक और मुसीबत आ गई है। यहां के नोनी जिले में भारी बारिश के कारण बड़े पैमाने पर भूस्खलन हुआ, जिससे इंफाल-सिलचर राजमार्ग अवरुद्ध हो गया। इतना ही नहीं, यहां भूस्खलन के कारण कम से कम 500 मालवाहक वाहन फंस गए हैं।

विज्ञापन


यहां हुआ भूस्खलन

अधिकारियों ने गुरुवार को बताया कि भूस्खलन बुधवार को राष्ट्रीय राजमार्ग 37 पर इरांग और अवांगखुल भाग 2, खोंगसांग व अवांगखुल और रंगखुई गांव के बीच हुआ। उन्होंने कहा कि मार्ग को साफ करने और यातायात की आवाजाही फिर से शुरू करने के लिए काम चल रहा है।

विज्ञापन

उन्होंने बताया कि पिछले कुछ दिनों से लगातार हो रही बारिश के कारण भूस्खलन हुआ है। भूस्खलन के कारण राजमार्ग के विभिन्न हिस्सों में कम से कम 500 मालवाहक वाहन फंस गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन


पिछले साल भी हुआ था 

पिछले साल जून में जिले में एक रेलवे निर्माण स्थल पर भारी भूस्खलन हुआ था। इसमें कम से कम 61 लोग मारे गए। भूस्खलन 30 जून को जिरीबाम-इंफाल रेलवे लाइन के तुपुल रेलवे यार्ड निर्माण स्थल पर हुआ था। बता दें, हिंसा प्रभावित राज्य में भूस्खलन के कारण आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति प्रभावित होने की आशंका है। 



यह है मामला
गौरतलब है, मैतेई समुदाय को अनुसूचित जनजाति (एसटी) का दर्जा दिए जाने की मांग के विरोध में तीन मई को पर्वतीय जिलों में ‘आदिवासी एकजुटता मार्च’ के आयोजन के बाद झड़पें शुरू हुई थीं। राज्य में तब से अब तक कम से कम 160 से अधिक लोगों की जान जा चुकी है। हिंसा में सैकड़ों लोगों की जान जा चुकी है और हजारों लोग विस्थापित हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed