फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Landslide disaster relief: Union govt 'adding chilli' to wounds, says Kerala FM, News in hindi

Kerala: वायनाड भूस्खलन आपदा के घावों पर मिर्च छिड़क रही है केंद्र सरकार, केरल के वित्त मंत्री ने बोला हमला

Sun, 15 Dec 2024 04:05 PM IST
पवन पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: पवन पांडेय Updated Sun, 15 Dec 2024 04:05 PM IST
सार

केरल के वित्त मंत्री केएन बालगोपाल ने वायनाड भूस्खलन के दौरान भारतीय वायु सेना की तरफ से किए गए राहत-बचाव कार्य के लिए भुगतान मांगे जाने पर केंद्र पर निशाना साधा है। उन्होंने भाजपा शासित केंद्र पर आपदा राहत के लिए राज्य को वादा किए गए धन को भी मुहैया कराने में 'विफल' रहने का आरोप लगाया। 

विज्ञापन
Landslide disaster relief: Union govt 'adding chilli' to wounds, says Kerala FM, News in hindi
केएन बालगोपाल, वित्त मंत्री, केरल - फोटो : ANI

विस्तार

केरल के वित्त मंत्री केएन बालगोपाल ने रविवार को वायनाड भूस्खलन के दौरान भारतीय वायु सेना (आईएएफ) की तरफ से किए गए आपदा राहत और बचाव कार्यों के लिए भुगतान की मांग करने के लिए केंद्र सरकार की आलोचना की। उन्होंने इस कदम को आपदा के बाद पहले से ही बोझ तले दबे राज्य के 'जख्मों पर मिर्च छिड़कने' जैसा बताया। कोच्चि में पत्रकारों से बात करते हुए वित्त मंत्री बालगोपाल ने भाजपा शासित केंद्र पर आपदा राहत के लिए राज्य को वादा किए गए धन को भी मुहैया कराने में 'विफल' रहने का आरोप लगाया। वित्त मंत्री ने आरोप लगाया कि यह राज्य के लोगों का मजाक उड़ाने जैसा है।
विज्ञापन


'यह दृष्टिकोण गंभीर घाव पर मिर्च छिड़कने जैसा'
उन्होंने कहा, इस तरह के दृष्टिकोण के अलावा, वायु सेना के नाम पर एक नया विधेयक पेश किया गया है। मंत्री बालगोपाल ने कहा, 'वास्तव में, यह दृष्टिकोण गंभीर घाव पर मिर्च छिड़कने जैसा है।' उन्होंने केरल को प्रभावित करने वाले मुद्दे पर केंद्रीय मंत्री सुरेश गोपी और पूर्व केंद्रीय मंत्री वी मुरलीधरन समेत भाजपा नेताओं के रुख पर भी सवाल उठाया।
विज्ञापन


मुख्य सचिव को पत्र मिलने के बाद बरसे वित्त मंत्री
मंत्री बालगोपाल ने ये टिप्पणियां 22 अक्तूबर, 2024 के एक पत्र के बारे में पूछे गए सवालों के जवाब में कीं, जिसका शीर्षक था 'बकाया एयरलिफ्ट शुल्क का निपटान', जिसे 2 नवंबर को तत्कालीन मुख्य सचिव वी वेणु के कार्यालय को मिला हुआ था। इसमें बकाया बिलों का विवरण था, जिसमें 2018 की बाढ़ के दौरान बचाव कार्यों से संबंधित 100 करोड़ रुपये से अधिक और वायनाड में 30 जुलाई को भूस्खलन के बाद भारतीय वायुसेना के संचालन के लिए 13 करोड़ रुपये से अधिक शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा नेता ने विजयन सरकार पर बोला हमला
इस बीच, भाजपा नेता राजीव चंद्रशेखर ने वामपंथी सरकार की आलोचना करते हुए उस पर पत्र को लेकर 'विवाद' पैदा करने का आरोप लगाया। सोशल मीडिया 'एक्स' पर उनके पोस्ट के अनुसार, 'राहत कार्यों के लिए भारतीय वायुसेना को लागत की प्रतिपूर्ति नियमित रूप से सभी राज्य सरकारों की तरफ से की जाती है।' उन्होंने आश्चर्य जताया, 'लेकिन सीएम विजयन की सरकार के पास 2 लाख करोड़/वर्ष का बजट है, तो यह 'विवाद' क्यों है?'


30 जुलाई को वायनाड में हुआ था विनाशकारी भूस्खलन
राज्य सरकार के अनुसार, 30 जुलाई को वायनाड में हुए भूस्खलन ने तीन गांवों - पुंचरीमट्टम, चूरलमाला और मुंदक्कई - के बड़े हिस्से के साथ-साथ अट्टामाला के कुछ हिस्सों को तबाह कर दिया, जिसमें 300 से ज्यादा लोगों की जान चली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed