फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   landlord of 4 bedroom flat arrested for recording video and audio clippings of paying guest Girls

मकान मालिक ने छुपे हुए कैमरों से लड़कियों का बनाया वीडियो, गिरफ्तार

Tue, 25 Dec 2018 10:22 AM IST
अजय सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: अजय सिंह Updated Tue, 25 Dec 2018 10:22 AM IST
विज्ञापन
landlord of 4 bedroom flat arrested for recording video and audio clippings of paying guest Girls
सांकेतिक तस्वीर

यदि आप किराए के किसी कमरे, हॉस्टल, होटल या पेइंग गेस्ट में रहती हैं तो आप थोड़ा सावधान हो जाएं। चूंकि हो सकता है कि आपकी गतिविधियों पर छुपे हुए कैमरे के जरिए कोई नजर रख रहा हो। यह छुपे हुए कैमरे इलेक्ट्रिक प्लग, पंखे के रेग्युलेटर, टेबर घड़ी, बल्ब और यहां तक कि मोबाइल चार्जर में भी लगे हो सकते हैं। 

विज्ञापन


दक्षिण मुंबई के डीबी मार्ग पर स्थित पुलिस स्टेशन की पुलिस ने 47 साल के एक मकान मालिक को गिरफ्तार किया है जिसने तीन लड़कियों के कमरे में कथित तौर पर कैमरे लगाए हुए थे। यह लड़कियां पेइंग गेस्ट के तौर पर उसके 4 बेडरुम वाले अपमार्केट अपार्टमेंट के फ्लैट में रहती हैं। डीबी मार्ग पुलिस ने मकान मालिक को 19 दिसंबर को महिलाओं के शील को भंग करने और भारतीय सूचना प्रोद्योगिकी अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


पुलिस का कहना है कि गिरगाम मेट्रोपोलटिन मजिस्ट्रेट ने आरोपी को 22 दिसंबर तक के लिए कुछ शर्तों पर जमानत दे दी है। पुलिस का कहना है कि आरोपी शादीशुदा नहीं है, वह अपने वृद्ध माता-पिता के साथ रहता है और उसका गिफ्ट बॉक्स की ट्रेडिंग का व्यवसाय है। पुलिस ने सभी छुपे हुए कैमरों को सीज कर लिया है जिसे कि उसने अपने हाइएंड मोबाइल फोन के चार्जर मे लगाया था। इसमें उसने अपने पेइंग गेस्ट की बहुत सारी वीडियो और ऑडियो क्लिपिंग को रिकॉर्ड किया हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार आरोपी को तब पकड़ा गया जब उसने लड़कियों की कही हुई बातों को ठीक उसी तरह दोहराना शुरू कर दिया जैसा उन्होंने कहा था। एक अधिकारी ने कहा, 'शुरुआत में लड़कियों को लगा कि मकान मालिक उनकी बातों को सुनता है। एक लड़की को अपने कमरे में एक इलेक्ट्रिक चार्जर मिला। जिसने उसका शक बढ़ाया और उसने उसके ऊपर कपड़ा रख दिया। इसके बाद आरोपी तुरंत लड़कियों के कमरे में चेकिंग के बहाने आया ताकि पता चल सके कि उन्होंने चार्जर पर कपड़ा क्यों रखा है। आरोपी ने लड़कियों को बताया कि वह चार्जर उसके टीवी का एंटीना बूस्टर है। इसके बाद लड़कियों ने उस चार्जर की तस्वीर खींची और उन्हें पता चला कि यह छुपा हुआ कैमरा है जो ऑनलाइन बिक्री के लिए उपलब्ध है। फिर उन्होंने पुलिस में शिकायत की।'  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed