फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Land for job scam case: court reserved order on charge against Lalu Prasad Yadav Tejashwi Yadav and others

Land For Job Scam: लालू और तेजस्वी के खिलाफ आरोप पत्र पर फैसला सुरक्षित, नौकरी के बदले जमीन घोटाले का मामला

Thu, 11 Sep 2025 10:27 AM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Thu, 11 Sep 2025 10:27 AM IST
सार

सीबीआई ने मामले में पूर्व रेल मंत्री लालू प्रसाद यादव, राबड़ी देवी, तेजस्वी और अन्य के खिलाफ आरोप पत्र दायर किया है। आरोप है कि जमीन के बदले रेलवे में नौकरियां दी गईं।

विज्ञापन
Land for job scam case: court reserved order on charge against Lalu Prasad Yadav Tejashwi Yadav and others
लालू यादव और राबड़ी देवी के साथ तेज प्रताप और तेजस्वी यादव (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

विस्तार

नौकरी के बदले जमीन घोटाले मामले में दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने अपना फैसला सुरक्षित रख लिया है। राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और अन्य के खिलाफ नौकरी के बदले जमीन मामले में आरोप पत्र पर फैसला सुरक्षित रखा गया है। सीबीआई ने इस मामले में पूर्व रेल मंत्री लालू प्रसाद यादव, राबड़ी देवी, तेजस्वी और अन्य के खिलाफ आरोप पत्र दायर किया है। आरोप है कि जमीन के बदले रेलवे में नौकरियां दी गईं। अदालत ने 13 अक्तूबर तक अपना फैसला सुरक्षित रख लिया है।

विज्ञापन


सुप्रीम कोर्ट का रुख किया था
इससे पहले बिहार के पूर्व सीएम लालू प्रसाद यादव ने जमीन के बदले नौकरी मामले में निचली अदालत की कार्यवाही पर रोक लगाने की मांग को लेकर सुप्रीम कोर्ट का रुख किया था। इससे पहले लालू यादव की इस मांग को दिल्ली हाईकोर्ट ने खारिज कर दिया था। दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा था कि कार्यवाही पर रोक लगाने का कोई ठोस कारण नहीं है।
विज्ञापन


याचिका में लालू प्रसाद यादव ने क्या कहा था?
उच्च न्यायालय में अपनी याचिका में लालू  प्रसाद यादव ने सीबीआई की एफआईआर और 2022, 2023 और 2024 में दायर तीन आरोप पत्रों और संज्ञान आदेशों को रद्द करने की मांग की थी। उन्होंने कहा था कि रिपोर्ट 14 साल की देरी से 2022 में दर्ज की गई, जबकि सीबीआई ने प्रारंभिक पूछताछ और जांच सक्षम अदालत के समक्ष क्लोजर रिपोर्ट दाखिल करने के बाद बंद कर दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


नौकरी के बदले जमीन का मामला क्या?
अधिकारियों ने बताया कि यह मामला मध्य प्रदेश के जबलपुर स्थित भारतीय रेलवे के पश्चिम मध्य क्षेत्र में ग्रुप-डी की नियुक्तियों से संबंधित है। यह नियुक्ति 2004 से 2009 के बीच लालू के रेल मंत्री रहने के दौरान की गई थी। इन नियुक्तियों के बदले में लोगों ने राजद सुप्रीमो के परिवार या सहयोगियों के नाम पर जमीन के टुकड़े उपहार में दिए या हस्तांतरित किए। 18 मई 2022 को लालू और उनकी पत्नी, दो बेटियों, अज्ञात सरकारी अधिकारियों और निजी व्यक्तियों सहित अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed