फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Lancet report says India's excess deaths due to Covid highest in world, govt terms it misinformed'

लैंसेट का दावा: भारत में एक साल के दौरान कोरोना से हुई 40 लाख मौतें, सरकार ने किया खारिज 

Fri, 11 Mar 2022 11:27 PM IST
Amit Mandal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लंदन/नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लंदन/नई दिल्ली Published by: Amit Mandal Updated Fri, 11 Mar 2022 11:27 PM IST
सार

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने शुक्रवार को इस विश्लेषण को गलत सूचना करार दिया और कहा कि इसकी कार्यप्रणाली खामियों और विसंगतियों को स्वीकार किया है।

विज्ञापन
Lancet report says India's excess deaths due to Covid highest in world, govt terms it misinformed'
covid 19 deaths - फोटो : PTI

विस्तार

लैंसेट में एक नए विश्लेषण के अनुसार, जनवरी 2020 और दिसंबर 2021 के बीच कोविड-19 के कारण भारत की अनुमानित मौतों की संख्या दुनिया में सबसे अधिक 40 लाख सात हजार रही। यह संख्या बताए गए आंकड़े की तुलना में लगभग आठ गुना अधिक है। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने शुक्रवार को इस विश्लेषण को गलत सूचना करार दिया और कहा कि इसके लेखकों ने खुद कई कार्यप्रणाली खामियों और विसंगतियों को स्वीकार किया है।

विज्ञापन


सरकार ने रिपोर्ट को किया खारिज 
मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि लैंसेट का अध्ययन विभिन्न देशों के लिए अलग-अलग तरीकों को अपनाता है। उदाहरण के लिए, भारत में अध्ययन में उपयोग किए जाने वाले डेटा स्रोत समाचार पत्रों की रिपोर्टों और अन्य समीक्षा के अध्ययनों से लिए गए लगते हैं। मंत्रालय ने कहा कि यह मॉडल एक इनपुट के रूप में सभी कारणों से अधिक मृत्यु दर के डेटा का उपयोग करता है और यह परिणामों की सटीकता के बारे में गंभीर सवाल पैदा करता है।
विज्ञापन


द लैंसेट ने गुरुवार को बताया कि भारत की बड़ी आबादी के कारण भारतीय राज्यों में कोविड के कारण अधिक मृत्यु दर दुनिया में सबसे अधिक नहीं रही, लेकिन 31 दिसंबर 2021 तक वैश्विक मौतों में देश का हिस्सा लगभग 22.3 प्रतिशत रहा। विश्लेषण में 1 जनवरी 2020 से 31 दिसंबर 2021 तक 191 देशों में कोविड-19 महामारी से अधिक मृत्यु दर का अनुमान लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


4.89 लाख मौतें बताई गई थीं 
हालांकि उस अवधि में कोविड-19 से होने वाली मौतों की कुल संख्या दुनिया भर में 50 लाख 94 हजार थी। लैंसेट पेपर का अनुमान है कि कोविड-19 महामारी के कारण दुनिया भर में एक करोड़ 80 लाख लोग मारे गए। उस अवधि में अतिरिक्त मृत्यु दर से यह अंदाजा लगाया गया था। यह पहले के अनुमान से करीब तीन गुना ज्यादा है। पत्रिका ने पेपर में कहा है कि उस अवधि में भारत में कोविड के कारण मौतें लगभग 4,89,000 बताई गई थीं।  


लैंसेट के मुताबिक, देशों के स्तर पर भारत में 40.7 लाख, अमेरिका में 11.3 लाख और रूस में 10.7 लाख लोगों की मौत कोविड-19 के कारण हुई। लैंसेट की रिपोर्ट में कहा गया है कि भारत में कोविड-19 से हुई मौतों की संख्या का सरकारी आंकड़ा 4,89,000 है। भारत में दर्ज की गई कोविड मृत्यु दर प्रति 1,00,000 में 18.3 है। जबकि लैंसेट का अनुमान है कि वास्तविक मौतों का आंकड़ा 40.7 लाख है, जो सरकारी आंकड़े से आठ गुना अधिक है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed