{"_id":"59132e304f1c1b7a04850ac7","slug":"lalu-says-on-fodder-scam-that-lawyers-will-give-answer-at-appropriate-time","type":"story","status":"publish","title_hn":"चारा घोटाले पर बोले लालू- वक्त आने पर वकील देंगे इसका जवाब","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
चारा घोटाले पर बोले लालू- वक्त आने पर वकील देंगे इसका जवाब
amarujala.com - Presented By: अनंत पालीवाल
Updated Wed, 10 May 2017 09:18 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चारा घोटाले पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद पहली बार पत्रकारों से राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद रूबरू हुए। बुधवार को जैसे ही लालू प्रसाद पत्रकारों के बीच आए सभी का एक ही सवाल था। लालू ने मसले पर एक प्रकार से चुप्पी साधते हुए बस इतना कहा कि वक्त आने पर हमारे वकील इसका जवाब देंगे। बेनामी संपत्ति पर राजद अध्यक्ष ने कहा कि सुशील मोदी क्या बोलते हैं ये सिर्फ सुशील मोदी ही जानते हैं।
शहाबुद्दीन से बातचीत का टेप लीक होने पर लालू ने बिना कुछ कहे ईवीएम की बात शुरू कर दी। लालू ने कहा कि ईवीएम में टेम्परिंग के स्टैंड पर वो और उनकी पार्टी कायम है। लालू ने कहा कि केजरीवाल ने यह मामला उठाया है और पूरे देश में ईवीएम स्कैंडल हुआ है। उन्होंने कहा कि देश में ईवीएम के साथ छेड़छाड़ कर बहुत ही खतरनाक स्कैंडल हुआ है।