फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Bihar News: Lalu prasad yadav will command the opposition strategy after getting parole

रोचक होगी बिहार चुनाव की जंग, पैरोल पर आकर लालू संभालेंगे विपक्ष की रणनीति की कमान

Fri, 31 Jul 2020 06:03 AM IST
संदीप भट्ट हिमांशु मिश्र, नई दिल्ली
हिमांशु मिश्र, नई दिल्ली Published by: संदीप भट्ट Updated Fri, 31 Jul 2020 06:03 AM IST
विज्ञापन
Bihar News: Lalu prasad yadav will command the opposition strategy after getting parole
राबड़ी देवी-लालू प्रसाद यादव

इस साल होने वाले बिहार विधानसभा चुनाव में राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की कमी नहीं अखरेगी। चारा घोटाले में जेल में सजा काट रहे लालू प्रसाद पैरोल पर बाहर आकर राज्य में विपक्ष की रणनीति की कमान संभालेंगे।

विज्ञापन


झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार ने पैरोल से संबंधित सभी औपचारिकताएं पूरी कर ली हैं। सूत्रों का कहना है कि पैरोल के लिए बिहार विधानसभा चुनाव पर छाए अनिश्चितता के बादल के छंटने का इंतजार किया जा रहा है। सूत्रों ने बताया कि लालू प्रसाद को पैरोल देने की प्रक्रिया इस साल अप्रैल महीने में ही पूरी कर ली गई थी। हेमंत सरकार ने अपने विधि विभाग से इस आशय के बारे में राय ली है।
विज्ञापन


विधि विभाग ने अपनी संस्तुति में कहा है कि चूंकि राजद सुप्रीमो कोर्ट की ओर से सुनाई गई सजा की एक तिहाई अवधि पूरी कर चुके हैं। ऐसे में उन्हें पैरोल दिया जा सकता है। गौरतलब है कि लालू प्रसाद 23 दिसंबर 2017 से जेल में बंद हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा को अंदेशा...

Bihar News: Lalu prasad yadav will command the opposition strategy after getting parole
नीतीश कुमार-सुशील कुमार मोदी (फाइल फोटो) - फोटो : PTI
भाजपा को लालू प्रसाद के पैरोल पर बाहर आने का अंदेशा है। यही कारण है कि पार्टी बीते दो महीने से लगातार उनको निशाना बना रही है। उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार के ज्यादातर ट्वीट्स में हमले के केंद्र में लालू प्रसाद रहते हैं।

तीन दशक से बिहार की राजनीति के पर्याय रहे हैं लालू 

90 के दशक में राजनीति में आए सामाजिक न्याय के दौर के बाद लालू प्रसाद यादव बिहार में राजनीति के पर्याय रहे हैं। 2005 में सत्ता गंवाने के बावजूद सियासत की धुरी बने रहे। 2015 में जदयू से समझौता कर सियासी पंडितों को चौंकाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed