{"_id":"594bbfea4f1c1b505a8b4871","slug":"lalu-prasad-yadav-urges-to-nitish-kumar-to-reconsider-his-support-for-presidential-election","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"नीतीश ने की ऐतिहासिक भूल, गठबंधन नहीं टूटेगा, मीरा कुमार को दें समर्थन","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
नीतीश ने की ऐतिहासिक भूल, गठबंधन नहीं टूटेगा, मीरा कुमार को दें समर्थन
amarujala.com- written by: संदीप भट्ट
Updated Thu, 22 Jun 2017 08:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राष्ट्रीय जनता दल सुप्रीमो लालू यादव ने कहा है कि नीतीश कुमार ने एनडीए के उम्मीदवार को समर्थन कर ऐतिहासिक भूल की है। उनका निर्णय गलत है। हालांकि बिहार में जदयू के साथ गठबंधन तोड़ने के सवाल पर लालू यादव ने कहा कि हमने सांप्रदायिक ताकतों को सत्ता से बाहर रखने के लिए महागठबंधन बनाया था। इसलिए जदयू के साथ गठबंधन चलता रहेगा।
विज्ञापन
उन्होंने कहा, ‘कांग्रेस भी अगर भाजपा उम्मीदवार को समर्थन देने के लिए कहती तो मैं कोविंद का समर्थन नहीं करता।
विपक्ष की पहले की बैठकों में फैसला हुआ था कि विपक्ष का उम्मीदवार को समर्थन करेंगे। इन बैठकों में जदयू की ओर से शरद यादव भी थे। नीतीश कुमार का भी इसे लेकर समर्थन था। फिर जाने क्या हुआ उन्होंने कोविंद का समर्थन कर दिया।’
विज्ञापन
विपक्ष की बैठक के बाद पत्रकरों के सवालों का जवाब देते हुए लालू यादव ने कहा कि जदयू को अपने फैसले पर एक बार दोबारा विचार करना चाहिए। उन्होंने कहा कि यह विचारधारा का अंतर है।Nitishji called me, said that it is his personal decision. I would appeal to him to rethink. Won't break alliance: Lalu P Yadav #MeiraKumar pic.twitter.com/ifM5KseARq
— ANI (@ANI_news) June 22, 2017विज्ञापन
विज्ञापन
उन्होंने कहा, ‘कांग्रेस भी अगर भाजपा उम्मीदवार को समर्थन देने के लिए कहती तो मैं कोविंद का समर्थन नहीं करता।
Will meet him (Nitish Kumar) tomorrow. Ask him to think, should not do a historical mistake, your decision is wrong: Lalu Yadav. #MeiraKumar pic.twitter.com/cJ1iMOerg2
— ANI (@ANI_news) June 22, 2017विपक्ष की पहले की बैठकों में फैसला हुआ था कि विपक्ष का उम्मीदवार को समर्थन करेंगे। इन बैठकों में जदयू की ओर से शरद यादव भी थे। नीतीश कुमार का भी इसे लेकर समर्थन था। फिर जाने क्या हुआ उन्होंने कोविंद का समर्थन कर दिया।’
'पार्टी ने सोच-समझकर लिया फैसला'
राष्ट्रपति उम्मीदवार को नीतीश के समर्थन को लेकर लालू यादव के बयान पर जेडीयू प्रवक्ता केसी त्यागी ने पलटवार करते हुए कहा कि राजनीति में फैसले मिनटों-सेकेंडों में नहीं लिए जाते। त्यागी ने कहा कि पार्टी ने सोच समझकर एनडीए के राष्ट्रपति उम्मीदवार रामनाथ कोविंद को समर्थन देने का फैसला किया है।
Decided to support #RamNathKovind after taking everything into consideration.Political decisions arent changed in mins&seconds: KC Tyagi,JDU pic.twitter.com/lZPcKpwkZm
— ANI (@ANI_news) June 22, 2017