फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Lalu-Nitish will say their sons for triple talaq: Indresh Kumar

क्या लालू-नीतीश अपने बेटों को कहेंगे तीन तलाक दे दो: आरएसएस नेता

Mon, 20 Feb 2017 05:30 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, पटना
ब्यूरो/ अमर उजाला, पटना Updated Mon, 20 Feb 2017 05:30 AM IST
विज्ञापन
Lalu-Nitish will say their sons for triple talaq: Indresh Kumar
इंद्रेश कुमार - फोटो : file photo

एक कार्यक्रम में भाग लेने पटना पहुंचे आरएसएस नेता इंद्रेश कुमार ने नीतीश और लालू यादव पर एक विवादास्पद टिप्पणी की जिससे सूबे की सियासत गर्म हो गई है। उन्होंने कहा कि क्या ये नेता अपने बेटों को कहेंगे कि वो अपनी पत्नियों को तीन तलाक दे दें। 

विज्ञापन


आरएसएस नेता इंद्रेश ने कहा कि मुलायम हों या मायावती या अखिलेश यादव सभी को इस्लाम का अध्ययन करने की जरूरत है। इन नेताओं में यदि हिम्मत है तो देश तोड़ने वाली ताकतों को रोक कर दिखाएं। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि ये नेता वोट के लिए देश को तोड़ने की राजनीति करते हैं। उन्होंने कहा कि मैंने इस्लाम के कई मौलानाओं और जानकारों से राय ली है। सभी की राय तीन तलाक के मुद्दे पर एकदम साफ है।
विज्ञापन


इंद्रेश कुमार के इस बयान पर सूबे की सियासत गर्म हो गई। जदयू नेता नीरज कुमार ने पलटवार करते हुए कहा कि अगर इनको धर्म से इतनी परेशानी है तो वह अपने मुस्लिम नेताओं का नाम बदलें। नीरज ने शाहनवाज हुसैन, मुख्तार अब्बास नकवी सहित भाजपा के सभी मुस्लिम नेताओं से धर्म बदलने की मांग कर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed