{"_id":"5a12966a4f1c1b8e698bcb30","slug":"lalit-vasoya-preparing-for-nomination-as-congress-candidate","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"हार्दिक पटेल खेमे के ललित वसोया कर रहे हैं नामांकन की तैयारी","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
हार्दिक पटेल खेमे के ललित वसोया कर रहे हैं नामांकन की तैयारी
शशिधर पाठक, नई दिल्ली
Updated Mon, 20 Nov 2017 02:19 PM IST
विज्ञापन
ललित वसोया
- फोटो : File Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हार्दिक पटेल के समर्थक नेता दिनेश पटेल समेत अन्य ने भले ही कांग्रेस पार्टी की 77 उम्मीदवारों की सूची आने के बाद बवाल काटा हो, लेकिन उन्हीं के करीबी ललित वसोया धोराजी से नामांकन की तैयारी कर रहे हैं। ललित वसोया के एक करीबी का कहना है कि सोमवार को नामांकन पत्र भरने की तैयारी थी और इस कार्यक्रम में कोई बदलाव की सूचना नहीं है।
गुजरात में हार्दिक पटेल के समर्थकों और कांग्रेस पार्टी के टिकट बंटवारे को लेकर नाराजगी पर फिलहाल कोई कुछ कहने को तैयार नहीं है। कांग्रेस मुख्यालय ने भी इस मसले को गुजरात कांग्रेस के नेताओं पर छोड़ दिया है। गुजरात में चुनाव प्रचार अभियान से जुड़े सूत्र की माने तो यह सुबह और शाम की नाराजगी है।
सूत्र का कहना है कि गुजरात का पाटीदार समाज कांग्रेस के साथ है। पार्टी ने 77 उम्मीदवारों की सूची जारी की है और आज (सोमवार) तक एक और सूची जारी करने की तैयारी चल रही है।
विज्ञापन
अगली लिस्ट में भी पाटीदारों के नाम होने की संभावना
कल (रविवार) देर रात जारी की गई पहली सूची में कांग्रेस ने 77 उम्मीदवारों के नाम जारी किए हैं। इनमें से सूरत की सभी 12 सीटों के उम्मीदवारों के नाम की घोषणा कर दी गई है। सूत्र का कहना है कि सूरत के उम्मीदवारों की सूची में फिलहाल कोई बदलाव की गुंजाइश नहीं है।
77 उम्मीदवीरों की सूची में कांग्रेस ने 23 पाटीदार के लोगों को टिकट दिया है। अगली सूची में भी पाटीदार उम्मीदवारों का नाम होने की पूरी संभावना है।

जातिगत समीकरण का रखा गया ध्यान
कांग्रेस
- फोटो : File Photo
इसके अलावा पार्टी ने जातिगत समीकरण को पूरा ध्यान में रखा है। 12 कोली समाज के प्रत्याशियों को स्थान दिया है। 14 पुराने और चुनाव लड़ चुके लोगों को जगह दी है। 07 दलित, 08 अन्य पिछड़ा वर्ग के प्रत्याशियों को मैदान में उतारा है।
वांकानेर से मोहम्मद जावेद पीरजादा को टिकट दिया है तो पोरबंदर से अर्जुन मोढवड़िया को टिकट दिया है। शक्ति सिंह गोहिल की सीट बदल दी है। उन्हें मांडवी से टिकट दिया गया है। प्रदेश में व्यापक चुनाव प्रचार तथा व्यस्तता को देखते हुए पार्टी ने अभी भरत सिंह सोलंकी की इच्छा के अनुरूप उन्हें चुनाव न लड़ाने का फैसला किया है।