{"_id":"630db371165b254dba02a9b2","slug":"lalbagh-ke-raja-unveiled-in-mumbai-ganeshotsav-from-tomorrow","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharashtra : मुंबई में विराजे 'लालबाग के राजा', सोमवार रात हुआ अनावरण, कल से गणेशोत्सव की धूम","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Maharashtra : मुंबई में विराजे 'लालबाग के राजा', सोमवार रात हुआ अनावरण, कल से गणेशोत्सव की धूम
Tue, 30 Aug 2022 12:21 PM IST
सुरेंद्र जोशी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: सुरेंद्र जोशी
Updated Tue, 30 Aug 2022 12:21 PM IST
सार
मुंबई में गणेशोत्सव के दौरान हर साल लालबाग के राजा के रूप में भगवान गणेश की विशाल व सुंदर प्रतिमा स्थापित की जाती है। इस बार भी भव्य प्रतिमा विराजित की गई है। 'लालबाग के राजा' दुनिया भर में प्रसिद्ध हैं।
विज्ञापन
मुंबई में विराजे 'लालबाग के राजा
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बुधवार से देश में गणेशोत्सव शुरू हो रहा है। बीते दो सालों में कोरोना महामारी के चलते इस उत्सव के प्रति उत्साह कम नजर आया, लेकिन इस बार यह बड़े पैमाने पर मनाया जा रहा है। देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में 'लालबागचा राजा' की प्रतिमा विराजित कर दी गई है। सोमवार रात प्रतिमा का अनावरण किया गया।
विज्ञापन
मुंबई में गणेशोत्सव के दौरान हर साल लालबाग के राजा के रूप में भगवान गणेश की विशाल व सुंदर प्रतिमा स्थापित की जाती है। इस बार भी भव्य प्रतिमा विराजित की गई है। 'लालबाग के राजा' दुनिया भर में प्रसिद्ध हैं। इनके दर्शन के लिए महाराष्ट्र के कई शीर्ष नेता व अभिनेता पहुंचते हैं। प्रतिमा की पूजा अर्चना और उत्सव की धूम बुधवार से शुरू हो जाएगी। महाराष्ट्र में गणेशोत्सव पर्व बड़े पैमाने पर मनाया जाता है। लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक के आह्वान पर आजादी के आंदोलन को आगे बढ़ाने के लिए इसे विस्तार दिया गया था।
विज्ञापन
12 फीट की प्रतिमा, शाही मुद्रा में नजर आ रहे भगवान गणेश
'लालबागचा राजा सार्वजनिक गणेशोत्सव मंडल' इस बार हमेशा की तरह बड़े पैमाने पर कार्यक्रम आयोजित करने का फैसला किया है। मंडल की ओर से सोमवार को इस साल की प्रतिमा के प्रथम दर्शन कराए गए। इस बार लालबाग के राजा की 12 फीट की विशाल प्रतिमा बनाई गई है। इसमें भगवान गणेश सिंहासन पर शाही मुद्रा में बैठे नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन
अयोध्या के राम मंदिर की थीम
लालबागचा राजा सार्वजनिक गणेशोत्सव मंडल ने इस वर्ष भव्य उत्सव समारोह के लिए विस्तृत व्यवस्था की है। दर्शन के लिए मुंबई समेत देशभर से लाखों भक्त पहुंचते हैं। गणेशोत्सव के दौराना रोजाना आरती व पूजन होता है। इस बार लालबाग के राजा के सिंहासन की थीम अयोध्या का राम मंदिर रखा है।
आर्टिस्ट नितिन चंद्रकांत देसाई ने बप्पा के पांडाल की सजावट की है। मंडल के अध्यक्ष बाला कांबले ने बताया कि सभी को आसानी से दर्शन हो सकें, इसके खास प्रबंध किए गए हैं।