फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   lal krishna advani not going ayodhya for ram mandir pran pratishtha news updates

LK Advani: राम मंदिर आंदोलन के अगुआ आडवाणी नहीं गए अयोध्या, प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का मिला था न्योता

Mon, 22 Jan 2024 02:50 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नितिन गौतम Updated Mon, 22 Jan 2024 02:50 PM IST
सार

भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी अयोध्या नहीं गए। लालकृष्ण आडवाणी ठंडे मौसम और उम्र संबंधी परेशानियों के चलते अयोध्या राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में शामिल नहीं हुए।

विज्ञापन
lal krishna advani not going ayodhya for ram mandir pran pratishtha news updates
लालकृष्ण आडवाणी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भाजपा के वयोवृद्ध नेता लालकृष्ण आडवाणी राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में शामिल नहीं हुए। आडवाणी प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में शामिल होने अयोध्या नहीं पहुंचे। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार ठंडे मौसम की वजह से वह अयोध्या नहीं पहुंचे। राम मंदिर ट्रस्ट ने राम मंदिर आंदोलन के प्रमुख चेहरे रहे लालकृष्ण आडवाणी के साथ राम मंदिर आंदोलन में अहम भूमिका निभाने वाले वरिष्ठ भाजपा नेता मुरली मनोहर जोशी को भी आमंत्रित किया था। हालांकि बढ़ती उम्र और स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतों को देखते हुए इन दोनों दिग्गजों ने राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम से दूरी रखी।
विज्ञापन


लालकृष्ण आडवाणी के नेतृत्व में ही निकाली गई थी राम रथयात्रा
लालकृष्ण आडवाणी 90 के दशक में राम मंदिर आंदोलन के अगुआ रहे थे। उन्हीं के नेतृत्व में साल 1990 में भाजपा ने गुजरात के सोमनाथ से राम रथयात्रा शुरू की थी। 'मंदिर वहीं बनाएंगे' के नारे से लालकृष्ण आडवाणी ने राम मंदिर आंदोलन को आम जनमानस में चर्चित कर दिया था। यही वजह रही कि विश्व हिंदू परिषद के अध्यक्ष आलोक कुमार और अन्य पदाधिकारी खुद लालकृष्ण आडवाणी को राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का न्योता देने उनके आवास गए थे।  
विज्ञापन


ऱथयात्रा से ही भाजपा ने जनमानस के बीच बनाई थी पहचान
आज भाजपा देश की सबसे बड़ी पार्टी है। एक समय भाजपा के लोकसभा में सिर्फ दो सांसद थे, लेकिन राम मंदिर आंदोलन और लालकृष्ण आडवाणी द्वारा निकाली गई रथयात्रा से भाजपा  ने देश की आम जनता के बीच ऐसी जगह बनाई कि आज वह देश की सबसे बड़ी और सबसे ताकतवर राजनीतिक पार्टी है। बीते दिनों मीडिया से बात करते हुए रामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपतराय ने कहा था कि 'लालकृष्ण आडवाणी जिनकी उम्र 96 साल और मुरली मनोहर जोशी जो कि 90 वर्ष के हो जाएंगे, उनसे उम्र और स्वास्थ्य के आधार पर अनुरोध किया गया था कि राम मंदिर के अभिषेक में शामिल न हों। दोनों से अनुरोध किया गया है और उन्होंने अनुरोध को स्वीकार कर लिया है।'
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed