{"_id":"5fca7fbd853d0f3cf432e4e4","slug":"lakshadweep-administrator-dineshwar-sharma-passed-away","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व आईबी प्रमुख व लक्षद्वीप के प्रशासक दिनेश्वर शर्मा का निधन","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
पूर्व आईबी प्रमुख व लक्षद्वीप के प्रशासक दिनेश्वर शर्मा का निधन
Sat, 05 Dec 2020 12:52 AM IST
Jeet Kumar
पीटीआई, दिल्ली
पीटीआई, दिल्ली
Published by: Jeet Kumar
Updated Sat, 05 Dec 2020 12:52 AM IST
विज्ञापन
dineshwar sharma
- फोटो : Amar ujala
लक्षद्वीप के प्रशासक दिनेश्वर शर्मा का फेफड़े संबंधी गंभीर बीमारी के चलते शुक्रवार को चेन्नई के एक अस्पताल में निधन हो गया। वह 66 वर्ष के थे। अधिकारियों ने बताया कि शर्मा को हाल ही में फेफड़े की बीमारी के बेहतर इलाज के लिए राष्ट्रीय राजधानी से चेन्नई के एक अस्पताल ले जाया गया था, जहां उन्होंने शुक्रवार सुबह अंतिम सांस ली। चेन्नई के एमजीएम अस्पताल ने एक बयान में कहा कि शर्मा को 25 नवंबर को वहां भर्ती किया गया था।
विज्ञापन
खुफिया ब्यूरो (आईबी) के पूर्व निदेशक शर्मा को अक्टूबर 2019 में लक्षद्वीप का प्रशासक नियुक्त किया गया था। इससे पहले, वह जम्मू कश्मीर के लिए केंद्र के वार्ताकार थे। उन्हें पूर्वोत्तर राज्यों में विभिन्न संगठनों के साथ शांति वार्ता के लिए 30 मई 2017 को भारत सरकार का प्रतिनिधि नियुक्त किया गया था।
विज्ञापन
उन्हें दिसंबर 2014 में दो साल के कार्यकाल के लिए आईबी का निदेशक नियुक्त किया गया था। शर्मा 1976 बैच के आईपीएस अधिकारी थे और केरल कैडर से संबद्ध थे।
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शर्मा के निधन पर शोक प्रकट किया है। कोविंद ने ट्वीट में कहा, ‘‘ लक्षद्वीप के प्रशासक श्री दिनेश्वर शर्मा का निधन स्तब्ध कर देने वाला है। वह एक बेहतरीन पुलिस अधिकारी थे। वह आंतरिक सुरक्षा मामलों के विशेषज्ञ थे। उनके परिवार एवं मित्रों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं। ’’
विज्ञापन