फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Lakhpati Didi: government will make three crore Lakhpati Didi in country

Lakhpati Didi: 47 करोड़ महिला मतदाताओं को लुभाएंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, 3 करोड़ लखपति दीदी बनाएगी सरकार

Mon, 11 Mar 2024 02:16 PM IST
Amit Sharma Digital अमित शर्मा
Updated Mon, 11 Mar 2024 02:16 PM IST
विज्ञापन
सार
मुख्य रूप से लखपति दीदी योजना महिलाओं को स्वरोजगार के लिए प्रेरित करने वाला कौशल प्रशिक्षण कार्यक्रम है। इसका लाभ उठाने के लिए महिला की उम्र  18 से 50 वर्ष के बीच होनी चाहिए, साथ ही महिला किसी स्वयं सहायता ग्रुप से भी जुड़ी होनी चाहिए...
loader
Lakhpati Didi: government will make three crore Lakhpati Didi in country
Lakhpati Didi - फोटो : Amar Ujala/ Sonu Kumar

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को कहा कि लखपति दीदी योजना से महिलाओं को बड़ा लाभ हो रहा है। वे आर्थिक तौर पर आत्मनिर्भर बनने के साथ-साथ स्वावलंबी और सामाजिक तौर पर ज्यादा सशक्त बन रही हैं। अब तक लगभग एक करोड़ महिलाओं ने लखपति दीदी योजना का लाभ उठाया है। योजना के सकारात्मक असर को देखते हुए सरकार ने अब तीन करोड़ लखपति दीदी तैयार करने का निर्णय किया है। इससे न केवल महिलाओं की आर्थिक तरक्की होगी, बल्कि निचले स्तर पर परिवारों को आर्थिक तौर पर मजबूत करने में मदद मिलेगी।

क्या है लखपति दीदी योजना?

मुख्य रूप से लखपति दीदी योजना महिलाओं को स्वरोजगार के लिए प्रेरित करने वाला कौशल प्रशिक्षण कार्यक्रम है। इसके अंतर्गत 18 वर्ष से 50 वर्ष के बीच की कोई भी महिला किसी स्वयं सहायता ग्रुप से जुड़ी होनी चाहिए। इसके बाद वह लखपति दीदी योजना के अंतर्गत स्वयं को पंजीकृत कराकर कई तरह के प्रशिक्षण कार्यक्रमों में से कोई एक प्रशिक्षण लेकर अपनी आय बढ़ा सकती है।

आधार, पैन कार्ड, मतदाता कार्ड और बैंक खाते की जानकारी देकर ये महिलाएं सरकार से बेहद कम ब्याज दर पर धन प्राप्त कर सकती हैं। इससे वे अपने रोजगार से संबंधित मशीनें खरीद कर या कोई उद्यम लगाकर कमाई कर सकती हैं।   

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा है कि अब लखपति दीदियों को विभिन्न अलग-अलग योजनाओं से जोड़कर उन्हें करोड़पति बनने में भी मदद की जानी चाहिए। यदि सरकार की तरफ से इस तरह का कोई कदम सामने आता है, तो इससे महिलाओं के जीवन में बड़ा क्रांतिकारी परिवर्तन आ सकता है।

योजना का उद्देश्य

चूंकि, महिलाएं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बड़ी समर्थक बनकर उभरी हैं, माना जा रहा है कि इसके सहारे केंद्र सरकार लोकसभा चुनावों के ठीक पहले महिलाओं को साधना चाहती है। इस बार होने वाले लोकसभा चुनाव में 47 करोड़ से अधिक महिला मतदाताओं का नाम मतदाता सूची में दर्ज हैं। चूंकि, पिछले कई चुनावों में देखा जा रहा है कि महिलाएं पुरुषों की तुलना में ज्यादा बढ़चढ़कर वोट कर रही हैं, माना जा रहा है कि सरकार की इस योजना के केंद्र में वही हैं।     

हालांकि, एक सच्चाई यह भी है कि महिलाओं के आर्थिक तौर पर सशक्त होने से परिवारों की स्थिति में सुधार होता है। परिवार में अतिरिक्त आय आने से बच्चों की शिक्षा और खानपान बेहतर होता है। इससे परिवार और बच्चों का भविष्य सुधरता है। यानी लखपति दीदी योजना का असर केवल आर्थिक नहीं, बल्कि सामाजिक और बहुउद्देश्यीय भी है।   

कुल महिला मतदाता कितनी

केंद्र सरकार द्वारा साझा किए गए आंकड़ों के अनुसार, 2019 के लोकसभा चुनाव में कुल मतदाताओं की संख्या 89 करोड़ 78 लाख 11 हजार 627 थी। 2024 के लोकसभा चुनाव में मतदाताओं की कुल संख्या 96.88 लाख होने का अनुमान है। इनमें लगभग 47 फीसदी या 47.15 करोड़ संख्या महिलाओं की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

Followed