फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Lakhimpur violence: sanyukt Kisan Morcha wrote a letter to the President, demanding the dismiss of Minister of State for Home Ajay Mishra

लखीमपुर बवाल: संयुक्त किसान मोर्चा ने राष्ट्रपति को लिखी चिट्ठी, गृह राज्यमंत्री अजय मिश्रा को बर्खास्त करने की मांग 

Mon, 04 Oct 2021 12:34 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Mon, 04 Oct 2021 12:34 PM IST
सार

संयुक्त किसान मोर्चा ने राष्ट्रपति को पत्र लिखकर लखीमपुर हिंसा मामले में हस्तक्षेप की मांग की है। 

विज्ञापन
Lakhimpur violence: sanyukt Kisan Morcha wrote a letter to the President, demanding the dismiss of Minister of State for Home Ajay Mishra
कलेक्ट्रेट का घेराव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लखीमपुर में किसानों की हत्या और भड़की हिंसा के बाद संयुक्त किसान मोर्चा ने राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को पत्र लिखा है। इसमें किसान मोर्चा ने राष्ट्रपति से गृह राज्यमंत्री अजय मिश्रा को बर्खास्त करने की मांग की है।

विज्ञापन


इसके अलावा किसानों के खिलाफ भाषण देने और हिंसा भड़काने के आरोप में संयुक्त किसान मोर्चा ने हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर को भी पद से हटाने की मांग की है। 
विज्ञापन


खट्टर ने कहा था- उठा लो लठ!
दरअसल, लखीमपुर हिंसा के बाद हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर का बयान सामने आया था। इसमें वे कहते हैं कि- उठाओ लठ। उग्र किसानों को तुम भी जवाब दो। देख लेंगे, दो चार महीने जेल में रह आओगे तो बड़े नेता बन जाओगे। जमानत की परवाह मत करो। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मनोहर लाल खट्टर के इस बयान के बाद किसान भड़क गए। इसके बाद संयुक्त किसान मोर्चा ने कहा था कि वे बेशर्मी से कार्यकर्ताओं से लठ उठाने को कह रहे हैं। किसानों पर हमला करने के लिए प्रोत्साहित कर रहे हैं। किसान मोर्चा ने मांग की कि सीएम खट्टर तुरंत माफी मांगे और अपने पद से इस्तीफा दें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed