फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Lakhimpur Kheri violence, Rahul Gandhi led Congress delegation to meet President Ramnath kovind on death of farmers live updates, ajay mishra teni, ashish mishra teni

Lakhimpur Kheri Violence: राष्ट्रपति से मिला कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल, राहुल बोले- अगर पिता मंत्री तो निष्पक्ष जांच कैसे होगी

Wed, 13 Oct 2021 01:12 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संजीव कुमार झा Updated Wed, 13 Oct 2021 01:12 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले के तिकुनिया गांव में हुई हिंसा को लेकर राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस का एक प्रतिनिधिमंडल बुधवार को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मुलाकात करने पहुंचा है।

विज्ञापन
Lakhimpur Kheri violence, Rahul Gandhi led Congress delegation to meet President Ramnath kovind on death of farmers live updates, ajay mishra teni, ashish mishra teni
कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने की राष्ट्रपति से मुलाकात - फोटो : ANI

विस्तार

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में पार्टी के एक प्रतिनिधिमंडल ने लखीमपुर खीरी हिंसा के मामले को लेकर बुधवार को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मुलाकात की। इस मुलाकात के दौरान सभी नेताओं ने गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा टेनी को पद से हटाने की मांग की है।

विज्ञापन


कांग्रेस के इस प्रतिनिधिमंडल में राहुल गांधी और पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के अलावा वरिष्ठ नेता एके एंटनी, गुलाम नबी आजाद और राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे भी शामिल थे। हाल ही में कांग्रेस ने राष्ट्रपति को पत्र लिखकर मिलने का समय मांगा था। कांग्रेस लखीमपुर खीरी की घटना को लेकर केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय कुमार मिश्रा को बर्खास्त करने की लगातार मांग कर रही है।
विज्ञापन


गृह राज्य मंत्री के इस्तीफा के बिना निष्पक्ष जांच संभव नहीं: राहुल गांधी
राष्ट्रपति से मुलाकात के बाद पत्रकारों से बातचीत में राहुल गांधी ने कहा कि हमने राष्ट्रपति से मांग कि आरोपी के पिता जो गृह राज्य मंत्री हैं, को पद से हटा देना चाहिए क्योंकि उनकी मौजूदगी में निष्पक्ष जांच संभव नहीं है। साथ ही सुप्रीम कोर्ट के दो मौजूदा जजों से भी इस मामले की जांच की जाए। प्रियंका गांधी ने बताया कि राष्ट्रपति ने हमें आश्वासन दिया है कि वह आज ही सरकार से इस मामले पर चर्चा करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


राष्ट्रपति आज सरकार के करेंगे चर्चा: प्रियंका गांधी
वहीं राष्ट्रपति के मुलाकात के बाद कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने कहा कि राष्ट्रपति ने हमलोगों को आश्वासन दिया है कि वह आज इस मामले पर सरकार के साथ चर्चा करेंगें। उनकी (केंद्रीय गृह राज्य मंत्री) बर्खास्तगी की मांग कांग्रेस की मांग नहीं है, हमारे साथियों की मांग नहीं है, यह जनता की मांग है और पीड़ित किसान परिवारों की मांग है। 


गौरतलब है कि लखीमपुर खीरी जिले के तिकुनिया क्षेत्र में गत तीन अक्तूबर को उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य द्वारा केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा के पैतृक गांव के दौरे के विरोध को लेकर भड़की हिंसा में चार किसानों समेत आठ लोगों की मौत हो गई थी। इस मामले में मिश्रा के बेटे आशीष समेत कई लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। आशीष को शनिवार को गिरफ्तार कर लिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed