फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri Violence: arrest of Priyanka Gandhi and video with broom went viral, congress big leaders starts giving statements

लखीमपुर खीरी में 'प्रियंका की झाड़ू': राहुल गांधी के नेतृत्व सहित 'G23' नेताओं का टेस्ट हो गया, मिला चुनावी जमीन का अलर्ट

Jitendra Bhardwaj जितेंद्र भारद्वाज
Updated Mon, 04 Oct 2021 07:53 PM IST
सार

प्रियंका गांधी की गिरफ्तारी पर देशभर में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं के बीच गुस्सा देखा गया।  कपिल सिब्बल ने लिखा, प्रियंका गांधी की गिरफ्तारी गैर-कानूनी है। ऐसे राज्य में जहां अराजकता आदर्श है, वहां यह धारणा होती है कि ऐसी स्थितियों में व्यक्तिगत स्वतंत्रता के उल्लंघन की पक्की गारंटी है। आप जिम्मेदार लोगों पर मुकदमा चलाने के बजाय न्याय मांगने वालों को हिरासत में लेते हैं...

विज्ञापन
Lakhimpur Kheri Violence: arrest of Priyanka Gandhi and video with broom went viral, congress big leaders starts giving statements
प्रियंका गांधी - फोटो : amar ujala

विस्तार

लखीमपुर खीरी हिंसा के मामले में कांग्रेस पार्टी की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा की गिरफ्तारी और झाड़ू, भले ही ये सब किसानों के लिए थी, लेकिन इसकी आड़ में कांग्रेस पार्टी के कई टेस्ट पूरे हो गए। यूपी पुलिस की गिरफ्तारी के बाद प्रियंका गांधी को जहां रोका गया था, वहां पर उनका झाड़ू देते हुए एक वीडियो वायरल हो गया। इसके बाद पूरे देश में कांग्रेस पार्टी का गुस्सा उबाल खाने लगा। कांग्रेस पार्टी के एक नेता ने स्वीकार किया है कि यह घटना कांग्रेस पार्टी के लिए एक टेस्ट के समान है। खासतौर पर, राहुल गांधी के नेतृत्व और कांग्रेस में नाराज चल रहे 'G23' नेताओं के समूह को लेकर स्थिति साफ हो गई है। कांग्रेस पार्टी को यूपी, पंजाब और उत्तराखंड में होने वाले विधानसभा चुनावों का जमीनी अलर्ट भी मिला है।

विज्ञापन

कपिल सिब्बल ने किया ट्वीट

प्रियंका गांधी की गिरफ्तारी पर देशभर में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं के बीच गुस्सा देखा गया। उसके बाद जब उनका झाड़ू देने वाला वीडियो वायरल हुआ तो कांग्रेस पार्टी के बड़े नेताओं के बयान आने शुरू हो गए। इस बीच नोट किया गया कि 'G23' के नेताओं की प्रतिक्रिया क्या रही है। कपिल सिब्बल ने इस बाबत सोमवार दोपहर तक दो ही ट्वीट किए थे। एक ट्वीट लखीमपुर खीरी की घटना की न्यायिक जांच को लेकर था और दूसरा ट्वीट प्रियंका गांधी की गिरफ्तारी के बारे में था। उन्होंने लिखा, उनकी गिरफ्तारी गैर-कानूनी है। ऐसे राज्य में जहां अराजकता आदर्श है, वहां यह धारणा होती है कि ऐसी स्थितियों में व्यक्तिगत स्वतंत्रता के उल्लंघन की पक्की गारंटी है। आप जिम्मेदार लोगों पर मुकदमा चलाने के बजाय न्याय मांगने वालों को हिरासत में लेते हैं।

विज्ञापन

आजाद-तिवारी ने नहीं दिया कोई बयान

मनीष तिवारी, जिन्होंने पिछले दिनों पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेंद्र सिंह के समर्थन में खूब बयानबाजी की थी, प्रियंका गांधी की गिरफ्तारी पर उन्होंने एक शब्द नहीं लिखा। गुलाम नबी आजाद की तरफ से भी कोई बयानबाजी नहीं आई। कपिल सिब्बल ने जब कांग्रेस पार्टी के नेतृत्व पर सवाल उठाया तो कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनके आवास के बाहर प्रदर्शन किया था। इस पर वरिष्ठ कांग्रेसी नेता आनंद शर्मा ने नाराजगी जताई थी। उन्होंने इस बाबत अपना वक्तव्य भी जारी किया था। प्रियंका गांधी को गिरफ्तार किए जाने के बाद उन्होंने कोई शब्द नहीं लिखा। शर्मा का अंतिम ट्वीट पश्चिम बंगाल में विधानसभा उप चुनाव जीतने पर ममता बनर्जी को बधाई देने वाला है। पी चिदंबरम ने प्रियंका को लेकर कोई ट्वीट नहीं किया। कपिल सिब्बल, जो पंजाब के मामले में एकाएक लाइमलाइट में आ गए थे, उन्होंने कांग्रेस नेतृत्व पर एक बार दोबारा से सवाल खड़े कर दिए थे। प्रियंका के मामले में उनका एक ट्वीट आया है। शशि थरुर ने लखीमपुर खीरी के मामले में प्रियंका गांधी, दीपेंद्र हुड्डा को टैग कर एक ट्वीट किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed