फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Lakhimpur Kheri incident: Kapil Sibal wrote a letter to CM Yogi, also asked questions to PM Modi

लखीमपुर खीरी कांड: प्रियंका की गिरफ्तारी पर कपिल सिब्बल और विवेक तनखा ने लिखी सीएम योगी को चिट्ठी, दागे ये 6 सवाल

Wed, 06 Oct 2021 07:58 PM IST
Amit Mandal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Amit Mandal Updated Wed, 06 Oct 2021 07:58 PM IST
सार

कपिल सिब्बल ने इस चिट्ठी में सवाल उठाया कि जब प्रियंका गांधी ने किसी भी नियम को नहीं तोड़ा तो उन्हें क्यों गिरफ्तार किया गया। साथ ही कहा कि अगर हमारे सवालों का जवाब नहीं मिला तो यूपी सरकार के खिलाफ कानूनी कार्रवाई का सहारा लेंगे।  

विज्ञापन
Lakhimpur Kheri incident: Kapil Sibal wrote a letter to CM Yogi, also asked questions to PM Modi
कपिल सिब्बल और विवेक तनखा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

लखीमपुर खीरी कांड को लेकर कांग्रेस सांसद कपिल सिब्बल और विवेक तनखा ने उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ को चिट्ठी लिखकर कई सवाल दागे हैं। उन्होंने इसकी प्रति पीएम मोदी को भी भेजी है। उन्होंने पीएम से पूछा कि अब तक केंद्रीय मंत्री अजय मिश्रा का इस्तीफा क्यों नहीं लिया गया। पढ़िए इस चिट्ठी में उन्होंने क्या-क्या लिखा है। 

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर आए वीडियो के मुताबिक किसान कृषि बिलों को लेकर विरोध कर रहे थे और इसी दौरान उन्हें गाड़ी से बुरी तरह कुचल दिया गया। जब प्रियंका गांधी ने लखीमपुर पहुंचने की कोशिश की तो उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया गया। प्रियंका ने किसी भी नियम को नहीं तोड़ा इसके बावजूद उन्हें गिरफ्तार किया गया। एक सांसद और वकील के तौर पर हमें आपसे इन सवालों के जवाब चाहिए- 
विज्ञापन


1- धारा 144 का उल्लंघन नहीं करने के बावजूद प्रियंका गांधी वाड्रा को यूपी सरकार ने 3-4 अक्तूबर को गिरफ्तार क्यों किया?

2- क्या प्रियंका गांधी द्वारा कोई अपराध करने की संभावना थी, अगर नहीं तो उन्हें सीआरपीसी की धारा 151 के तहत गिरफ्तार क्यों किया गया?

3- प्रियंका गांधी को वकीलों की मदद लेने से क्यों रोका गया?

4- कानून के किस प्रावधान के तहत लखनऊ एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्रियों, पीसीसी अध्यक्ष, सांसदों को रोका गया, उन्हें लखनऊ भी क्यों नहीं जाने दिया गया? 

5- आखिर राजनीतिक दलों और नेताओं को पीड़ित परिवारों तक क्यों नहीं पहुंचने दिया गया? 

6- यूपी सरकार ने प्रियंका गांधी वाड्रा को तो गिरफ्तार कर लिया, लेकिन एफआईआर में जिनका नाम है, जिसमें गृह राज्य मंत्री के बेटे का नाम भी शामिल है, उन पर कार्रवाई क्यों नहीं हुई? 
विज्ञापन
विज्ञापन


इन हालात में भारत सरकार के गृह राज्य मंत्री अब तक अपने पद पर कैसे बने रह सकते हैं? प्रधानमंत्री ने अब तक उन्हें इस्तीफा देने को क्यों नहीं कहा? हम चाहते हैं कि हमारे सवालों का जवाब जल्द से जल्द दिया जाए और अगर ऐसा नहीं हुआ तो हम यूपी सरकार के खिलाफ कानूनी कार्रवाई का सहारा लेंगे।






 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed