{"_id":"608736af8ebc3ec36b7a843b","slug":"ladengecoronas-america-assured-to-help-india-in-48-hours","type":"story","status":"publish","title_hn":"#LadengeCoronaSe : अमेरिका ने 48 घंटे में मदद पहुंचाने का दिया था भरोसा... और पहुंच गई","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
#LadengeCoronaSe : अमेरिका ने 48 घंटे में मदद पहुंचाने का दिया था भरोसा... और पहुंच गई
Tue, 27 Apr 2021 03:26 AM IST
Jeet Kumar
एजेंसी, नई दिल्ली।
एजेंसी, नई दिल्ली।
Published by: Jeet Kumar
Updated Tue, 27 Apr 2021 03:26 AM IST
सार
- अमेरिका के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जैके सुलिवन ने भारत में अपने समकक्ष अजीत डोवाल से फोन पर करीब 45 मिनट चर्चा में यह बात कही।
- राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल ने यूएई और सऊदी अरब से मांगी मदद
विज्ञापन
अजीत डोवाल
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अमेरिका ने आश्वासन दिया है कि अगले 48 घंटे में वह कोविड-19 टीके बनाने के लिए कच्चा माल, ऑक्सीजन कंसंट्रेटर, वेंटिलेटर, पीपीई किट आदि भारत पहुंचाएगा। इसी क्रम में 328 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर की खेप लेकर सोमवार को एअर इंडिया का विमान न्यूयार्क से नई दिल्ली पहुंचा।
विज्ञापन
केंद्रीय उड्डयन मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने ट्वीट कर बताया कि महामारी के खिलाफ लड़ाई में देश को मजबूत बनाने के लिए सभी प्रयास किए जा रहे हैं। इसी के तहत जेएफके हवाईअड्डे से एयर इंडिया के विमान के जरिये 328 फिलिप्स ऑक्सीजन कंसंट्रेटर नई दिल्ली हवाई अड्डे पहुंचे।
विज्ञापन
इससे पहले, अमेरिका के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जैके सुलिवन ने भारत में अपने समकक्ष अजीत डोवाल से फोन पर करीब 45 मिनट चर्चा में यह बात कही। भारत में महामारी की वजह से बने विकट हालात में इस राहत को महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
विज्ञापन
व्हाइट हाउस ने बयान जारी किया जिसमें कहा गया कि महामारी के शुरुआती समय में जिस तरह से भारत ने अमेरिका को राहत सामग्री भेजी थी अब अमेरिका अपने संसाधन व सप्लाई भारत की मदद में लगाएगा। अमेरिका ने उन सभी कच्चे माल की पहचान की है जो भारत की जरूरत हैं। इसे भारत को तुरंत मुहैया करवाया जाएगा।
साथ ही ऑक्सीजन बनाने और इससे जुड़े उपकरणों की सप्लाई भी तत्काल की जा रही है। दोनों ने क्वाड वैक्सीन इनीशिएटिव को ले करके भी बात की जिसके तहत सौ करोड़ टीके भारत में बनाए जाएंगे। इसके लिए 2022 आखिर की समयसीमा रखी गई है।
दूसरी ओर अजीत डोवाल ने यूएई और सऊदी अरब में भी अपने समकक्ष से बात की है। उनके जरिए ऑक्सीजन टैंकर सप्लाई और अन्य उपकरणों की सप्लाई हासिल करने की कोशिश की जा रही है। दोनों देशों ने भारत को मदद का भरोसा दिलाया है। विदेश मामलात मंत्री एस जयशंकर ने भी कई देशों के साथ दवा, ऑक्सीजन और ऑक्सीजन परिवहन के लिए आवश्यक विशेष टैंकरों के आयात को लेकर चर्चा की।
बाइडन, हैरिस ने कहा- भारत ने हमारी मदद की थी अब हम उसे सहयोग देंगे
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन और उपराष्ट्रपति कमला हैरिस ने भारत को कोरोना संकट से निपटने में मदद देने के लिए जरूरी मेडिकल जीवनरक्षक आपूर्तियां और उपकरण समेत हर तरह का सहयोग देने का आश्वासन दिया है। बाइडन ने कहा, जिस तरह भारत ने संकट के वक्त अमेरिका को मदद भेजी थी उसी तरह हम जरूरत के इस समय में भारत की मदद के लिए दृढ़ हैं। वह डेलावेयर में भारत के घटनाक्रमों पर नजर बनाए हुए हैं।
वहीं कमला हैरिस ने ट्वीट किया कि हम भारत सरकार के साथ अतिरिक्त मदद व आपूर्ति के लिए करीब से काम कर रहे हैं। दूसरी तरफ, अमेरिकी रक्षामंत्री ऑस्टिन लॉयड ने भारत को जरूरी मदद के निर्देश पेंटागन को दिए हैं। उन्होंने कहा, संकट की इस घड़ी में भारत के साथ हैं और फिलहाल उन उपकरणों का आकलन कर रहे हैं जिनसे भारत की मदद हो सकती है।
ऑक्सीजन के 400 सिलेंडर भेजेगा सेवा इंटरनेशनल
अमेरिका में भारतवंशी समुदाय भी भारत को ऑक्सीजन और अन्य आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति में जुटा हुआ है। भारतीय-अमेरिकी गैर लाभकारी संगठन ‘सेवा इंटरनेशनल यूएसए’ ने 50 लाख डॉलर चंदा जुटाने का लक्ष्य रखा है जिसमें से दो दिन के भीतर 15 लाख डॉलर पहले ही एकत्र कर लिए गए हैं।
संगठन ने कहा कि वह भारत को तत्काल 400 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर्स के साथ ही अन्य आपातकालीन चिकित्सा उपकरण एवं आपूर्तियों की शुरुआती खेप भेज रहा है। प्रवक्ता गीता देसाई ने बताया कि यह संगठन भारत के करीब 10,000 परिवारों को तथा 1,000 अनाथों एवं वरिष्ठ नागरिकों को भोजन एवं दवाएं मुहैया करा रहा है।