फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Ladakh Violence government assured dialogue on issue saying Centre will continue talks with LAB KDA

Ladakh Violence: लेह एपेक्स बॉडी का केंद्र के साथ बैठक से इनकार, गृह मंत्रालय ने कहा- सरकार संवाद के लिए तैयार

Mon, 29 Sep 2025 08:52 PM IST
हिमांशु चंदेल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लेह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लेह Published by: हिमांशु चंदेल Updated Mon, 29 Sep 2025 08:52 PM IST
सार

Ladakh Violence: लद्दाख में हिंसा के बाद लेह एपेक्स बॉडी ने केंद्र के साथ होने वाली बैठक से इनकार कर दिया है। संगठन ने कहा कि जब तक शांति बहाल नहीं होती, वार्ता संभव नहीं है। वहीं, गृह मंत्रालय ने दोहराया कि सरकार संवाद के लिए हमेशा तैयार है और उच्च स्तीरय बैठक के जरिए पहले भी अच्छे नतीजे मिले हैं।

विज्ञापन
Ladakh Violence government assured dialogue on issue saying Centre will continue talks with LAB KDA
लेह एपेक्स बॉडी के सह-अध्यक्ष, चेरिंग दोरजे लकरूक - फोटो : PTI

विस्तार

लद्दाख में हालिया हिंसा और बिगड़े हालात के बीच लेह एपेक्स बॉडी ने सोमवार को केंद्र सरकार के साथ होने वाली बैठक से इनकार कर दिया है। हिंसा के बाद भय और आक्रोश के माहौल को देखते हुए लेह एपेक्स बॉडी ने साफ किया कि जब तक शांति और सामान्य स्थिति बहाल नहीं होती, तब तक किसी भी वार्ता में हिस्सा नहीं लिया जाएगा। इस घटनाक्रम के बाद गृह मंत्रालय ने बयान जारी कर कहा कि सरकार संवाद के लिए हर समय तैयार है और दरवाजे हमेशा खुले हैं।
विज्ञापन


गृह मंत्रालय ने अपने बयान में कहा कि लेह एपेक्स बॉडी और कारगिल डेमोक्रेटिक अलायंस के साथ उच्च स्तरीय समिति के जरिए हुए संवाद ने पहले भी अच्छे नतीजे दिए हैं। इसमें लद्दाख की अनुसूचित जनजातियों को आरक्षण बढ़ाना, लद्दाख ऑटोनॉमस हिल डेवलपमेंट काउंसिल में महिलाओं को आरक्षण देना और स्थानीय भाषाओं की सुरक्षा जैसी उपलब्धियां शामिल हैं। मंत्रालय ने कहा कि लद्दाख में 1800 सरकारी पदों पर भर्ती की प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी है।
विज्ञापन


किसी भी तरह की बातचीत संभव नहीं- लेह एपेक्स बॉडी
सोमवार को लेह एपेक्स बॉडी के अध्यक्ष ठुप्स्तान छेवांग ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि लद्दाख में शांति बहाल होने से पहले किसी भी तरह की बातचीत संभव नहीं है। उन्होंने केंद्र सरकार और केंद्र शासित प्रदेश प्रशासन से अपील की कि वे क्षेत्र में व्याप्त भय, दुख और गुस्से के माहौल को खत्म करने के लिए ठोस कदम उठाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- करूर भगदड़ पर जांच के लिए जाएगा NDA का प्रतिनिधिमंडल, प्रभावित परिवारों से करेगा मुलाकात

कारगिल डेमोक्रेटिक अलायंस की मांग

वहीं, कारगिल डेमोक्रेटिक अलायंस ने कार्यकर्ता सोनम वांगचुक और अन्य गिरफ्तार युवाओं की बिना शर्त रिहाई की मांग की। वांगचुक को नेशनल सिक्योरिटी एक्ट के तहत हिरासत में लेकर जोधपुर जेल भेजा गया है। कारगिल डेमोक्रेटिक अलायंस ने चेतावनी दी कि अगर केंद्र सरकार ने राज्य का दर्जा और संविधान की छठी अनुसूची के तहत सुरक्षा जैसे मुख्य मुद्दों पर कार्रवाई नहीं की, तो इससे लद्दाख की जनता और ज्यादा नाराज होगी।


हिंसा और भाजपा दफ्तर पर हमला
बीती 24 तारीख को लद्दाख की राजधानी लेह में हुए प्रदर्शनों के दौरान हिंसा भड़क गई थी। इसमें चार लोगों की मौत हो गई और कई सुरक्षाकर्मी भी घायल हुए। भीड़ ने इस दौरान भाजपा के स्थानीय दफ्तर में आग भी लगा दी थी। इस घटना के बाद से ही क्षेत्र में तनाव का माहौल बना हुआ है।

ये भी पढ़ें- संयुक्त संसदीय समिति से दूरी बना सकती है कांग्रेस, गृह मंत्रालय के तीन विधेयकों पर विपक्षी मोर्चेबंदी तेज

गृह मंत्रालय ने भरोसा जताया कि लगातार संवाद और वार्ता से ही लद्दाख की स्थिति सुधरेगी। मंत्रालय ने यह भी कहा कि सरकार लेह एपेक्स बॉडी और कारगिल डेमोक्रेटिक अलायंस के साथ किसी भी मंच पर बातचीत जारी रखने के लिए प्रतिबद्ध है। मंत्रालय को उम्मीद है कि आने वाले दिनों में निरंतर संवाद से सभी मुद्दों का समाधान निकलेगा और क्षेत्र में शांति कायम होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed