फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Ladakh: This year along the LAC with China, the heat will remain in the cold, the Air Force is ready with full power to help the Army

लद्दाख : चीन के साथ एलएसी पर इस साल ठंड में भी गर्मी बनी रहेगी, थल सेना की मदद के लिए वायुसेना है तैयार

Thu, 28 Oct 2021 07:32 AM IST
Kuldeep Singh अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: Kuldeep Singh Updated Thu, 28 Oct 2021 07:32 AM IST
सार

पिछले साल शून्य से 20 डिग्री नीचे के तापमान में एलएसी के पश्चिमी सेक्टर में आनन फानन में हुई सैन्य तैनाती के बाद एलएसी के जमीनी हालात में कोई फर्क नहीं है।इ स साल पश्चिमी सेक्टर के लद्दाख के साथ पूर्वी सेक्टर के अरुणाचल प्रदेश व सिक्किम में भी थल और वायु सेना की खास योजना के तहत तैनाती की जा रही है।

विज्ञापन
Ladakh: This year along the LAC with China, the heat will remain in the cold, the Air Force is ready with full power to help the Army
लद्दाख - फोटो : Pixabay

विस्तार

चीन के साथ वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर इस साल ठंड में भी पूरी गर्मी बनी रहेगी। पिछले साल शून्य से 20 डिग्री नीचे के तापमान में एलएसी के पश्चिमी सेक्टर में आनन फानन में हुई सैन्य तैनाती के बाद एलएसी के जमीनी हालात में कोई फर्क नहीं है।

विज्ञापन


लद्दाख में थल सेना की मदद के लिए वायुसेना की पूरी ताकत
इस साल पश्चिमी सेक्टर के लद्दाख के साथ पूर्वी सेक्टर के अरुणाचल प्रदेश व सिक्किम में भी थल और वायु सेना की खास योजना के तहत तैनाती की जा रही है। खासतौर पर पूर्वी सेक्टर में इंटीग्रेटेड इनफेन्टरी ट्रूप्स की शक्ल में सेना चीन के किसी भी दुस्साहस का जवाब देने केलिए तैयार हो चुकी है।
विज्ञापन


सेना के 2021 की दूसरी चार दिवसीय कमांडर कान्फ्रेंस में भयंकर ठंड में एलएसी पर तैनाती को लेकर खास मंथन जारी है। सूत्रों के मुताबिक चीन की लगातार चल रही पैंतरेबाजी के चलते लद्दाख में सियाचिन और पूरे एलएसी पर नियंत्रण रेखा (एलओसी) जैसी स्थिति बन गई है। यानी मौसम की तमाम चुनौतियों और संबंधित मुश्किलों के बावजूद वहां सालों भर पूरी सैन्य तैनाती रखना अपरिहार्य हो गया है। पहले नवंबर में बर्फ जमने की शुरुआत के बाद से भारत और चीन की सेना पीछे चली जाती थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed