{"_id":"5e5a4a908ebc3ef3aa263be7","slug":"ladakh-mp-jamyang-tsering-namgyal-at-india-ideas-conclave-gujarat-challenge-to-show-honesty","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनुच्छेद 370 हटने के बाद एक और चुनौती, दिखाना है कि हम कितने ईमानदार: लद्दाख सांसद","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
अनुच्छेद 370 हटने के बाद एक और चुनौती, दिखाना है कि हम कितने ईमानदार: लद्दाख सांसद
Sat, 29 Feb 2020 04:57 PM IST
योगेश साहू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद।
Published by: योगेश साहू
Updated Sat, 29 Feb 2020 04:57 PM IST
विज्ञापन
लद्दाख से सांसद जाम्यांग शेरिंग नामग्याल
- फोटो : ANI
अनुच्छेद 370 के हटने और लद्दाख के नए केंद्रशासित राज्य बनने के बाद छह हजार करोड़ रुपये से इसका विकास करने की बात चल रही है। ऐसे में अब, हमारे सामने यह दिखाना चुनौती है कि लद्दाख के लोग कितने ईमानदार हैं। यह कहना है लद्दाख से भाजपा सांसद जाम्यांग शेरिंग नामग्याल का।
विज्ञापन
सांसद नामग्याल ने शनिवार को यह बात गुजरात में आयोजित इंडिया आइडियाज कॉन्क्लेव के दौरान कहीं। उन्होंने यह भी कहा कि वो कहते थे कि लद्दाख के लोग बहुत ईमानदार हैं, वे भ्रष्टाचार नहीं करते हैं और मैं मजाक में कहता था कि आपने हमें भ्रष्टाचार करने के लिए कोई पैसा ही नहीं दिया। जम्मू-कश्मीर के बजट का केवल 2 फीसदी लद्दाख के विकास के लिए आवंटित किया गया था।
विज्ञापन
Ladakh MP Jamyang Tsering Namgyal at India Ideas Conclave, Gujarat: Now after the abrogation of Article 370 and formation of the new Union Territory, there are talks of Rs 6,000 crores for development. Now, the challenge before us is to show how honest the people of Ladakh are. https://t.co/cCCg8nDqCC pic.twitter.com/jtiCzlgYko
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) February 29, 2020
भाजपा सांसद नामग्याल ने कहा कि लद्दाख के एक तरफ कट्टरपंथी इस्लाम था और दूसरे कम्युनिस्ट चीन, ये दोनों ही भारत के 'करीबी दोस्त' थे। इस बीच में अनुच्छेद 370, हमें असुरक्षा और भेदभाव की भावना के कारण मुख्यधारा में शामिल होने नहीं दे रहा था।
बता दें कि अनुच्छेद 370 के जम्मू-कश्मीर और लद्दाख से हटने के बाद लोकसभा में दिए अपने भाषण के बाद भाजपा सांसद नामग्याल सुर्खियों में आए थे। नामग्याल वर्ष 2019 में हुए लोकसभा चुनाव में पहली बार चुनकर संसद में पहुंचे हैं।