फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Lack of jobs unsettled borders are issues India has to fix for Viksit Bharat says Army vice chief hindi news

Gujarat: 'रोजगार में कमी, अस्थिर सीमाएं समेत मुद्दों पर ध्यान देना होगा', विकसित भारत पर बोले सेना उप प्रमुख

Sat, 18 Jan 2025 03:27 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सूरत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सूरत Published by: श्वेता महतो Updated Sat, 18 Jan 2025 03:27 PM IST
सार

लेफ्टिनेंट जनरल एनएस राजा सुब्रमणि ने बताया कि आज अर्थव्यवस्था को एक हथियार के रूप में इस्तेमाल किया जा रहा है। दुनिया को विभिन्न ब्लॉकों में विभाजित किया जा रहा है।

विज्ञापन
Lack of jobs unsettled borders are issues India has to fix for Viksit Bharat says Army vice chief hindi news
थल सेनाध्यक्ष - फोटो : PIB

विस्तार

थल सेना के उपप्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल एनएस राजा सुब्रमणि ने शुक्रवार को सूरत लिटफेस्ट 20225 में राष्ट्रीय सुरक्षा और भारत @ 2047 विषय पर बात की। उन्होंने बताया कि रोजगार के पर्याप्त अवसरों की कमी, अस्थिर सीमाएं कुछ ऐसी कमजोरियां हैं जिन पर भारत को विकसित भारत 2047 के दृष्टिकोण को साकार करने के लिए ध्यान देने की आवश्यकता है। थल सेनाध्यक्ष ने कहा कि 2047 के भारत को अपने प्रतिक्रिया तंत्र को एकीकृत करना चाहिए और जम्मू-कश्मीर और पूर्वोत्तर में अपनी आंतरिक समस्याओं का समाधान करना चाहिए। 
विज्ञापन


कार्यक्रम को संबोधित करते हुए लेफ्टिनेंट जनरल एनएस राजा सुब्रमणि ने कहा, "हमारी ताकत भौगोलिक स्थिति, युवा, आर्थिक विकास, फार्मा और आइटी है, जिसमें हम प्रगति कर रहे हैं। हमारी कमजोरी क्या है? पहला, पर्यावरण परिवर्तन, दूसरा, हमारा विनिर्माण क्षेत्र मजबूत नहीं है और तीसरा, हमारे पास रोजगार के उतने अवसर नहीं है। चीन और पाकिस्तान के साथ हमारी सीमा विकसित नहीं है। हमें मानव विकास सूचकांक में सुधार करना होगा।"
विज्ञापन


राजा सुब्रमणि ने कहा, "यह हमारी जिम्मेदारी है कि हम समाज के आंतरिक मुद्दों पर काम करें, चिंताओं को कम करें और विकास की तरफ बढ़े। तभी हमारी आतंरिक सुरक्षा बेहतर होगी।" उन्होंने आगे कहा, "जम्मू और कश्मीर, मणिपुर और नेपाल से संबंधित मुद्दों को हल करना होगा, ताकि सामाजिक और सांप्रदायिक सौहार्द बना रहे और 2047 तक भारत विकसित देश बन जाएगा।" लेफ्टिनेंट जनरल राजा सुब्रमणि ने बताया कि आर्थिक सुरक्षा भी महत्वपूर्ण है। अगर राष्ट्रीय और आर्थिक सुरक्षा समान नहीं होगा तो भारत कभी प्रगति नहीं पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


थल सेना के उपप्रमुख ने बताया कि आज अर्थव्यवस्था को एक हथियार के रूप में इस्तेमाल किया जा रहा है। दुनिया को विभिन्न ब्लॉकों में विभाजित किया जा रहा है। देश वैश्वीकरण के खिलाफ जा रहा है और क्षेत्रीय ब्लॉक बना रहे हैं। उन्होंने कहा कि अमेरिका और चीन के बीच प्रतिस्पर्धा में भारत भी प्रभावित है। सीमा मुद्दों पर उन्होंने कहा, "पाकिस्तान और चीन के साथ हमारे संबंध अच्छे हैं। हम हिंद सागर में अपना प्रभुत्व बनाए रखते हैं। हम तकनीकी समाधानों का उपयोग करके अपनी सुरक्षा का प्रबंधन करते हैं।" 


लेफ्टिनेंट जनरल एनएस राजा सुब्रमणि ने कहा जहां तक आंतरिक सुरक्षा का सवाल है तो अनुच्छेद 370 हटाने के बाद से जम्मू कश्मीर की स्थिति सामान्य है और हाल के चुनावों में यहां 60 फीसदी से अधिक मतदान हुआ। उन्होंने आगे बताया कि 2047 में भारत एक ऐसा देश होगा जहां दुनिया भर के लोग रहना चाहेंगे। इसके लिए अर्थव्यवस्था 30 ट्रिलियन डॉलर से अधिक की होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed