फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   kumar vishwas demands bihar cm nitish kumar to sack minister chandrashekhar over Ramcharitmanas Remark updates

Ramcharitmanas Remark: बिहार के मंत्री पर भड़के कुमार विश्वास,दूसरे धर्म के ग्रंथ पर टिप्पणी करने की दी चुनौती

Thu, 12 Jan 2023 05:34 PM IST
गुलाम अहमद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: गुलाम अहमद Updated Thu, 12 Jan 2023 05:34 PM IST
सार

बिहार के शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर यादव ने रामचरित मानस को समाज में नफरत फैलाने वाला बताया था। उनके इस बयान की कड़ी आलोचना हो रही है। इस बीच प्रसिद्ध कवि कुमार विश्वास ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से चंद्रशेखर को मंत्री पद से हटाने की मांग की है।

विज्ञापन
kumar vishwas demands bihar cm nitish kumar to sack minister chandrashekhar over Ramcharitmanas Remark updates
कुमार विश्वास - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर यादव की रामचरित मानस पर विवादास्पद टिप्पणी से नया विवाद खड़ा हो गया है। आरजेडी नेता के इस बयान का कड़ा विरोध हो रहा है। अब प्रसिद्ध कवि कुमार विश्वास ने भी बिहार के मंत्री चंद्रशेखर की टिप्पणी का विरोध किया है। उन्होंने चंद्रशेखर को दूसरे धर्म के पवित्र ग्रंथों के बारे में भी ऐसी ही टिप्पणी करने की चुनौती दी है। कुमार विश्वास ने सीएम नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव से चंद्रशेखर यादव को मंत्री पद से हटाने की मांग की है।

विज्ञापन


मीडिया से बात करते हुए कुमार विश्वास ने कहा, यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है कि एक प्रदेश के शिक्षा मंत्री राम कथा को विद्वेष और जहर फैलाने वाला बताएं। सीएम नीतीश कुमार का मैं आदर करता हूं, तेजस्वी मेरे भाई जैसे हैं। मैं उनसे अनुरोध करता हूं कि ऐसे व्यक्ति को संगठन और सरकार से बाहर करें और माफी मांगने के लिए कहें।
विज्ञापन

 


चंद्रशेखर को चुनौती देते हुए कुमार विश्वास ने कहा कि क्या आरजेडी नेता किसी दूसरे धर्म की पवित्र किताब पर ऐसी बात कह सकते थे? और अगर बोल भी दें तो क्या वह बच पाएंगे, इसकी कोई संभावना नहीं होगी। उन्होंने कहा कि किसी की सहिष्णुता को लाचारी समझ लेना बहुत बुरी बात है। फिर जब दूसरे नेता इसका उपयोग करेंगे तो वही लोग कहेंगे कि धर्म के नाम पर ध्रुवीकरण किया जा रहा है।


चंद्रशेखर यादव ने रामचरित मानस को बताया था मनुस्मृति जैसा
गौरतलब है कि बिहार शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर यादव ने नालंदा विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में रामचरित मानस को को समाज को बांटने वाला बताया था। साथ ही उन्होंने रामचरित मानस को मनुस्मृति जैसा बताया था। उनके इस बयान की आलोचना होने के बाद भी चंद्रशेखर अपने बयान पर अडिग हैं।

दिल्ली में केस दर्ज
इस बीच बिहार के शिक्षा मंत्री पर दिल्ली पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई है। सामाजिक कार्यकर्ता विनीत जिंदल ने के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। उन पर आईपीसी की धारा 151A, 295, 298, 505 के तहत केस दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed