{"_id":"5a2333e44f1c1bca678bf4a3","slug":"kumar-vishwas-angry-with-the-party-high-command-will-show-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"पार्टी आलाकमान से नाराज चल रहे कुमार आज कायम करेंगे विश्वास, दिखाएंगे अपना दम","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
पार्टी आलाकमान से नाराज चल रहे कुमार आज कायम करेंगे विश्वास, दिखाएंगे अपना दम
अमर उजाला ब्यूरो / नई दिल्ली
Updated Mon, 04 Dec 2017 07:54 AM IST
विज्ञापन
कुमार विश्वास
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आम आदमी पार्टी में चल रही कलह रविवार से बढ़ने की आशंका है। पार्टी आलाकमान से नाराज चल रहे कुमार विश्वास रविवार सुबह 11 बजे दिल्ली स्थित पार्टी कार्यालय में संवाद कार्यक्रम का आयोजन कर रहे हैं।
विश्वास ने पार्टी के पांचवें स्थापना दिवस पर इसकी घोषणा की थी। उनका आरोप है कि पार्टी नेताओं का कार्यकर्ताओं से संवाद खत्म हो रहा है। उसे कायम करने के लिए विश्वास सप्ताह में एक बार कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर उनकी बात सुनेंगे।
पढ़ें- 'आप' कार्यकर्ता पर युवती से रेप का आरोप, अश्लील फोटो खींच किया ब्लैकमेल, गिरफ्तार
विज्ञापन
गौरतलब है कि पार्टी में इस समय दो गुट चल रहा है। एक गुट जो कुमार विश्वास के साथ है पार्टी के अंदर शुरू से जुड़े रहने के बाद भी उपेक्षित महसूस कर रहा है।
दूसरा गुट केजरीवाल के नजदीक है। कुमार विश्वास अपना गुस्सा कई बार अपनी कविताओं से पार्टी के मंच और उससे इतर भी रख चुके हैं।
इसे लेकर वह कई बार अपने ही पार्टी नेताओं के निशाने पर रहे हैं। ऐसे में देखना यह है कि रविवार को कुमार विश्वास के पहले कार्यकर्ता संवाद में कितने लोग पहुंचते हैं। उनका विरोधी गुट भी इस कार्यक्रम पर नजर बनाए हुए है।