फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Kulgam Female Teacher Murder : Rahul Gandhi took a jibe at PM Modi, this is not a film but the truth

Rahul Gandhi: राहुल गांधी बोले- पांच महीनों में 15 सुरक्षाकर्मी और 18 नागरिकों की हत्या, प्रधानमंत्री जी! ये फिल्म नहीं कश्मीर की सच्चाई है

Wed, 01 Jun 2022 01:31 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Wed, 01 Jun 2022 01:31 PM IST
सार

राहुल गांधी ने ट्वीट किया, कश्मीर में पिछले पांच महीनों में 15 सुरक्षकर्मी शहीद हुए और 18 नागरिकों की हत्या कर दी गई। कल भी एक शिक्षिका की हत्या कर दी गई। 18 दिनों से कश्मीरी पंडित धरने पर हैं। 

विज्ञापन
Kulgam Female Teacher  Murder : Rahul Gandhi took a jibe at PM Modi, this is not a film but the truth
राहुल गांधी। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

घाटी में लगातार कश्मीरी पंडितों को निशाना बनाए जाने और हत्याओं के बीच कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सरकार पर निशाना साधा है। राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला बोलेते हुए कहा है, 18 दिनों से कश्मीरी पंडित धरने पर हैं, लेकिन भाजपा 8 साल का जश्न मनाने में व्यस्त है। 

विज्ञापन


विज्ञापन



दरअसल, मंगलवार को कुलगाम में एक हिंदू महिला शिक्षिका रजनी बाला की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इसके बाद से एक बार फिर से घाटी में कानून व्यवस्था को लेकर सवाल उठ रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रधानमंत्री जी, यह फिल्म नहीं सच्चाई है
राहुल गांधी ने अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा है, कश्मीर में पिछले पांच महीनों में 15 सुरक्षकर्मी शहीद हुए और 18 नागरिकों की हत्या कर दी गई। कल भी एक शिक्षिका की हत्या कर दी गई। 18 दिनों से कश्मीरी पंडित धरने पर हैं, लेकिन भाजपा 8 साल का जश्न मनाने में व्यस्त है। प्रधानमंत्री जी, ये कोई फिल्म नहीं, आज कश्मीर की सच्चाई है। 


स्कूल जाते समय हुई थी हत्या
हर रोज की तरह रजनी बाला बच्चों को पढ़ाने के लिए स्कूल के लिए रवाना हुईं। जब वह स्कूल परिसर के नजदीक पहुंचीं तो आतंकियों ने उन पर गोलियां चला दीं। एकाएक रजनी जमीन पर गिर पड़ीं। इसके बाद स्थानीय लोग और स्कूल स्टाफ ने उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वहीं, गोलियों की आवाज सुनकर कई स्कूली बच्चे बेहोश हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस और सुरक्षाबल के जवान भी मौके पर पहुंचे।

12 साल की है बेटी
मृतक रजनी बाला के पति राजकुमार भी शिक्षक हैं और कश्मीर संभाग में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। टीचर रजनी की 12 साल की एक बेटी भी है, जो अपने माता-पिता के साथ घाटी की वादियों में रह रही थी। रजनी सांबा जिले के नानके चक की रहने वाली थीं और पिछले करीब पंद्रह सालों से कश्मीर संभाग में कार्यरत थीं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed