फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Kulbhushan Jadhav: Nawaz Sharif says Pakistan forces prepared to respond to any threat

#KulbhushanJadhav: अपील के लिए 60 दिन का समय, सुषमा ने कहा- अंजाम भुगतेगा पाक

Tue, 11 Apr 2017 09:46 PM IST
amarujala.com- Presented by: अजय कुमार सिंह
amarujala.com- Presented by: अजय कुमार सिंह Updated Tue, 11 Apr 2017 09:46 PM IST
विज्ञापन
Kulbhushan Jadhav: Nawaz Sharif says Pakistan forces prepared to respond to any threat
सुषमा स्वराज - फोटो : self

पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ने कहा है कि कुलभूषण जाधव के पास अपील करने के लिए 60 दिन का वक्त है। वहीं कुलभूषण जाधव को जासूसी के आरोप में फांसी की सजा सुनाए जाने के बाद भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ता ही जा रहा है। विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने संसद में दो टूक कहा कि कुलभूषण को मोदी सरकार हर संभव बचाएगी। वहीं अब पाकिस्तानी प्रधानमंत्री नवाज शरीफ का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि हमारी सेना जवाब देने के लिए तैयार है।

विज्ञापन


पाकिस्तान एयरफोर्स के एक कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कहा कि पाकिस्तान शांतिपूर्ण देश है। अगर मुल्क पर किसी प्रकार का खतरा आता है तो हमारी सेना तैयार है। हालांकि उन्होंने कहा कि हमने सदैव पड़ौसियों से अच्छे संबंध रखने के प्रयास किए हैं। लेकिन शांति के साथ देश की सुरक्षा का ख्याल हर हाल में रखा जाएगा। सेना पूरी तरह से अलर्ट पर है। कुलभूषण जाधव को मौत की सजा सुनाने के बाद पाकिस्तानी प्रधानमंत्री का यह पहला बयान सामने आया है।
विज्ञापन


पाकिस्तानी मीडिया ने नवाज शरीफ को चेताया
वहीं पाकिस्तानी मीडिया ने भी जाधव को फांसी की सजा देने पर भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ने की बात कही है। पाकिस्तान के अंग्रेजी अखबार 'द नेशन' ने लिखा है 'डेथ टू स्पाई स्पाइक्स टेंशन' यानी इस फैसले से दोनों देशों के बीच तनाव बढ़ेगा। समाचार पत्र द एक्सप्रेस ट्रिब्यून ने लिखा है कि यह फैसला अप्रत्याशित है। इससे दोनों देशों के संबंधों के बीच और कटुता आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पाकिस्तान के प्रमुख अखबार डॉन ने लिखा है कि यह 'रेयर मूव' है। अखबार ने लिखा है कि यह फैसला ऐसे समय है जब दोनों के बीच बहुत ज्यादा तनाव है। वहीं कुछ और मीडिया का मानना है कि इस फैसले के बाद अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत और मजबूत स्थिति में आ जाएगा।


सरकार आउट ऑफ ट्रैक जाकर भी कुलभूषण की मदद करेगी : सुषमा
संसद में जवाब देते हुए विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने कहा कि कुलभूषण जाधव भारत का बेटा है और उसे बचाने के लिए सरकार हर संभव कोशिश करेगी। सरकार आउट ऑफ ट्रैक जाकर भी कुलभूषण की मदद करेगी। सुनियोजित साजिश करार देते हुए विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने कहा कि पाकिस्तान के पास जाधव के खिलाफ कोई सबूत नहीं है। उन्होंने कहा कि अगर जाधव को फांसी दी जाती है तो पाकिस्तान को द्विपक्षीय संबंधों में उसका अंजाम भुगतने के लिए तैयार रहना होगा। विदेश मंत्री ने कहा कि भारतीय राजनायिकों को जाधव से मिलने तक नहीं दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed