फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   kulbhushan jadhav family leave mumbai

जाधव की फैमिली मुंबई से गायब, फ्लैट पर लगा ताला

Tue, 11 Apr 2017 06:19 PM IST
amarujala.com- Presented by: अजय कुमार सिंह
amarujala.com- Presented by: अजय कुमार सिंह Updated Tue, 11 Apr 2017 06:19 PM IST
विज्ञापन
kulbhushan jadhav family leave mumbai
कुलभूषण जाधव

कुलभूषण जाधव को मौत की सजा दिए जाने के बाद उनका पूरा परिवार सदमे में है। मुंबई में स्थित उनके परिवार के फ्लैट पर ताला लगा हुआ है। बताया जा रहा है कि जाधव का परिवार अज्ञात स्थान पर चला गया है। बता दें कि कुलभूषण के पिता सुधीर जाधव और चाचा सुभाष जाधव मुंबई पुलिस में काम करते थे। वे यहां हीरानंदानी गार्डन्स में सिल्वर ओक अपार्टमेंट के फ्लैट में ठहरे हुए थे। यह फ्लैट जाधव परिवार का ही है। कुलभूषण के पिता और चाचा मुंबई पुलिस में रह चुके हैं। 

विज्ञापन


जाधव के पिता सुधीर और चाचा सुभाष मुंबई पुलिस में अफसर रहे हैं। पिता फिलहाल सांगली में रहते हैं। जाधव फैमिली का सतारा में एक फार्म हाउस भी है। यहां अब ताला लगा हुआ है।  यहां के लोगों का कहना है कि कुलभूषण जब भी यहां आते थे, तो गांव के लोगों की मदद करते थे। वो सोशल वर्क्स में भी काफी एक्टिव रहते थे।

विज्ञापन

टाइमलाइन
7 दिसंबर, 2016 : पाकिस्तानी संसद में विदेश मामलों के सलाहकार सरताज अजीज ने कहा कि जाधव के बारे में एजेंसियों द्वारा पेश किए गए दस्तावेजों में केवल उसके बयान हैं, जिससे किसी निर्णय पर नहीं पहुंचा जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

3 मार्च, 2017 : सरताज अजीज ने संसद में बताया कि कुलभूषण के खिलाफ वहां की अदालत में मुकदमा शुरू किया जा चुका है।

 

पाकिस्तान जेल में बंद हैं 352 भारतीय

kulbhushan jadhav family leave mumbai
पाकिस्तान जेल (डेमो पिक)
पाक जेल में दम तोड़ते जासूस
मई, 2013 में लाहौर की कोट लखपत जेल में सरबजीत सिंह की बर्बरता से पिटाई के कारण मौत हुई थी। सरबजीत को 1990 में लाहौर में हुए बम धमाकों का दोषी मान कर पाकिस्तान की अदालत ने मौत की सजा दी थी।
अप्रैल, 2016 में कोट लखपत जेल में ही जासूसी के आरोप में गिरफ्तार किरपाल सिंह की मौत हो गई। मौत की वजह दिल का दौरा पड़ना बताया गया। किरपाल को भी फैसलाबाद रेलवे स्टेशन पर हुए बम धमाकों के सिलसिले में गिरफ्तार कर मौत की सजा सुनाई गई थी।

पाकिस्तान जेल में बंद भारतीय
25 फरवरी 2015 को लोकसभा में पूछे गए एक सवाल के जवाब में विदेश मंत्रालय ने बताया कि 71 देशों की जेलों में 6443 भारतीय बंद हैं लेकिन पाकिस्तान में भारतीय कैदियों की संख्या का इसमें जिक्र नहीं था। अनुमानित संख्या 352 है।
2013 में 270 भारतीय कैदी पाकिस्तान की जेलों में होने का अंदाजा था। उनमें 215 कथित रूप से मछुआरे थे। माना जाता है कि 54 युद्धबंदियों समेत 74 गुमशुदा मान लिए गए सैनिक 1971 से पाकिस्तान की विभिन्न जेलों में बंद हैं। हालांकि पाकिस्तान लगातार इसका खंडन करता रहा है।

भारत में जासूसी करने का खुलासा
नवंबर, 2016 में दिल्ली स्थित पाक उच्चायोग में रह रहे 16 कर्मियों के बारे में खुलासा हुआ कि वह भारत में जासूसी के कार्य में संलिप्त था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed