फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Kuki body ITLF withdraws indefinite shutdown in Churachandpur against arrests made by CBI Manipur News update

Manipur: चुराचांदपुर में दो दिनों से जारी अनिश्चितकालीन बंद खत्म, कुकी संगठन ने विचार-विमर्श के बाद लिया फैसला

Wed, 04 Oct 2023 03:09 AM IST
गुलाम अहमद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंफाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंफाल Published by: गुलाम अहमद Updated Wed, 04 Oct 2023 03:09 AM IST
सार

आदिवासी निकाय ने एक बयान में कहा कि विचार-विमर्श करने के बाद इंडिजिनस ट्राइबल लीडर्स फोरम द्वारा घोषित अनिश्चितकालीन बंद को वापस ले लिया गया है। बयान में कहा गया है कि आईटीएलएफ महिला विंग द्वारा चल रहा धरना अगले सप्ताह से फिर से शुरू किया जाएगा।

विज्ञापन
Kuki body ITLF withdraws indefinite shutdown in Churachandpur against arrests made by CBI Manipur News update
Manipur Police - फोटो : Social Media

विस्तार

मणिपुर के प्रमुख कुकी संगठन इंडिजिनस ट्राइबल लीडर्स फोरम (आईटीएलएफ) ने दो युवकों की हत्या के मामले में सीबीआई और एनआईए द्वारा की गई गिरफ्तारियों के विरोध में चुराचांदपुर जिले में दो दिनों से जारी अनिश्चितकालीन बंद वापस ले लिया है। आईटीएलएफ ने कहा कि वह स्थिति पर नजर रखेगा और बाद में फैसला करेगा कि क्या और तेज आंदोलन करने की जरूरत है।

विज्ञापन


आदिवासी निकाय ने एक बयान में कहा कि विचार-विमर्श करने के बाद इंडिजिनस ट्राइबल लीडर्स फोरम द्वारा घोषित अनिश्चितकालीन बंद को मंगलवार शाम छह बजे से वापस ले लिया गया है। बयान में कहा गया है कि आईटीएलएफ महिला विंग द्वारा चल रहा धरना अगले सप्ताह से फिर से शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन


सीबीआई ने दो छात्रों के अपहरण और हत्या के सिलसिले में दो महिलाओं सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार किया था। गिरफ्तार किए गए चारों लोगों को सोमवार को अदालत में पेश किया गया, जहां से अदालत ने उन्हें सीबीआई को सौंप दिया। इनमें पाओमिनलुन हाओकिप, स्मालसॉम हाओकिप, ल्हिंगनेइचोंग बैतेकुकी और टिननेइलिंग हेंथांग शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

भारतीय वायुसेना को मणिपुर में अफीम की खेती नष्ट करने का निर्देश 
वहीं, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भारतीय वायु सेना को मणिपुर में अफीम की खेती को नष्ट करने का निर्देश दिया है। इस बात का खुलासा मणिपुर के सामाजिक कार्यकर्ता महेश्वर थौनाओजम ने मंगलबार को किया। महेश्वर ने बताया कि एक प्रतिनिधि मंडल ने सोमवार को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से उनके कार्यालय में मुलाकात की थी। महेश्वर थौनाओजम ने मंगलवार फोन पर अमर उजाला को बताया कि राजनाथ सिंह से मुलाकात के दौरान, यह जानकारी दी कि भारतीय वायु सेना को अफीम की खेती को नष्ट करने के निर्देश दे दिए गए हैं। एक सवाल के जवाब में महेश्वर ने कहा कि उन्होंने राज्य सरकार से इसके लिए रक्षा मंत्रालय से संपर्क करने की अपील की है, ताकि अफीम की खेती को जल्द से जल्द नष्ट किया जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed