फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Kudankulam Nuclear Power Plant dedicated to nation

मोदी-पुतिन-जयललिता ने कुडनकुलम परमाणु संयंत्र का किया उद्घाटन

Wed, 10 Aug 2016 06:16 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 10 Aug 2016 06:16 PM IST
विज्ञापन
 Kudankulam Nuclear Power Plant dedicated to nation
कुडनकुलम परमाणु संयत्र
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रूस के राष्ट्रपति ब्लादिमिर पुतिन और तमिलनाडु की मुख्यमंत्री जयललिता ने बुधवार को चेन्नई के तिरुनेलवेली में कुडनकुलम परमाणु संयंत्र का उद्घाटन किया। साल 1980 में राजीव गांधी ने इस प्रोजेक्ट की शुरुआत की थी। सभी ने वीडियो कान्फ्रेंस के जरिए इस ऐतिहासिक परमाणु संयंत्र के यूनिट-1 का उद्घाटन किया। बताया जा रहा है कि यह भारत और रूस के रिश्तों में मील का पत्थर साबित होगा।  
विज्ञापन


नरेंद्र मोदी ने कहा कि इस संयत्र से दोनों देशों के रिश्ते और मजबूत होंगे। दोनों देशों के इंजीनियरों के लिए भी यह खुशी का दिन है। उन्होंने उनकी सराहना करते हुए कहा कि यह क्षण उनके दिन-रात की मेहनत का ही नतीजा है। गर्व है कि यह परमाणु संयत्र देश की सबसे बड़ी पावर यूनिट है। 
विज्ञापन

 


रूस के राष्ट्रपति ब्लादिमिर पुतिन ने कहा कि दोनों देशों के रिश्तों में न्यूक्लियर सेक्टर अहम है। यह परमाणु संयत्र सुरक्षित और तकनीकी रूप से काफी एडवांस है। इसके लिए सभी भारतीयों को बधाई देता हूं। दोनों देशों की दोस्ती अर्थव्यवस्था की बढ़ोत्तरी में सहायक साबित होगा।
 


वहीं, तमिलनाडु की सीएम जयललिता ने कहा कि यह परमाणु संयत्र दोनों देशों के रिश्ते के और आगे ले जाएगा और मील का पत्थर साबित होगा। 

साल 2002 में शुरू हुआ था निर्माण कार्य

 Kudankulam Nuclear Power Plant dedicated to nation
नरेंद्र मोदी
कुडनकुलम परमाणु संयंत्र 13 हजार करोड़ रुपए की मदद से बना हुआ है। इसका निर्माण कार्य साल 2002 में शुरू हुआ था। इसमें छह संयंत्र हैं और इससे एक हजार वॉट बिजली बन सकेगी। यह देश का सबसे बड़ा परमाणु संयंत्र है।

हालांकि, इसे लेकर कई पर्यावरणविद ने कहा कि इस संयत्र से आम लोगों को काफी नुकसान होगा। मछुआरों और आस-पास के गांवों में रहने वाले लोगों के सामने आर्थिक परेशानियां आ सकती हैं। इस मुद्दे पर स्थानीय लोग लगातार विरोध करते रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed