फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Krishna Janmashtami : One person killed and 121 injured in on Dahi Handi festival in Mumbai

मुंबई में दही हांडी उत्सव में एक व्यक्ति की मौत, 121 घायल

Tue, 04 Sep 2018 04:35 AM IST
भाषा, मुंबई
भाषा, मुंबई Updated Tue, 04 Sep 2018 04:35 AM IST
विज्ञापन
Krishna Janmashtami : One person killed and 121 injured in on Dahi Handi festival in Mumbai
जन्माष्टमी के अवसर पर सोमवार को आयोजित दही हांडी कार्यक्रम के दौरान मुंबई और उपनगरों में हुए हादसों में एक गोविंदा की मौत हो गयी जबकि 121 घायल हो गये। क्षेत्र के आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ के एक अधिकारी ने बताया कि पड़ोसी ठाणे जिले में हुए हादसे में 10 और 12 साल के दो बच्चों सहित 13 गोविंदा घायल हो गये। उन्होंने बताया कि घायल गोविंदाओं को ठाणे और कल्वा के अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि मध्य मुंबई के धारावी में आज दोपहर दही हांडी कार्यक्रम के दौरान कुश खांडारे (20) जैसे ही मानव पिरामिड की पहली श्रृंखला पर चढ़ा उसे मिर्गी का दौरा पड़ा । पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि खांडारे को तुरंत सायन अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


वह धारावी के एक चॉल का रहने वाला है। अधिकारी ने बताया कि रात आठ बजे तक प्राप्त सूचना के अनुसार, मुंबई और उपनगरीय क्षेत्र में हुई अलग-अलग घटनाओं में 121 गोविंदा घायल हुए हैं। उन्होंने बताया कि घायल गोविंदाओं में से 91 को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गयी है जबकि 25 अभी भी अस्पताल में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed