फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   KPCC president Sunny Joseph admitted that there was a mistake while posting bidis and Bihar jibe post

Kerala: बीड़ी और बिहार वाली पोस्ट पर केरल कांग्रेस ने मांगी माफी, सोशल मीडिया प्रमुख ने दिया इस्तीफा

Sat, 06 Sep 2025 03:43 PM IST
राहुल कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम Published by: राहुल कुमार Updated Sat, 06 Sep 2025 03:43 PM IST
विज्ञापन
KPCC president Sunny Joseph admitted that there was a mistake while posting bidis and Bihar jibe post
केपीसीसी अध्यक्ष सनी जोसेफ - फोटो : एक्स

केरल कांग्रेस द्वारा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर 'बीड़ी और बिहार' को लेकर की गई पोस्ट पर सियासी बवाल मचा हुआ है। इस सोशल पोस्ट पर अब केरल कांग्रेस ने माफी मांगी है। केपीसीसी अध्यक्ष सनी जोसेफ ने शनिवार को स्वीकार किया कि पार्टी की राज्य इकाई के सोशल मीडिया हैंडल पर "बीड़ी और बिहार" वाला पोस्ट करते समय "गलती" हुई  है। जोसेफ ने कहा कि 'एक्स' वाली पोस्ट हटा दी गई है और राज्य नेतृत्व के निर्देश पर सोशल मीडिया टीम ने माफी मांगी है। इस घटना के बाद केरल प्रदेश कांग्रेस समिति (केपीसीसी) के सोशल मीडिया और डिजिटल सेल के प्रमुख वीटी बलराम ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।

विज्ञापन


कांग्रेस की केरल राज्य इकाई ने हाल ही में 'एक्स' पर एक पोस्ट में कथित तौर पर हालिया जीएसटी सुधारों के मद्देनजर बिहार और बीड़ी (एक तंबाकू उत्पाद) के बीच समानताएं बताईं थीं। जिस पर भाजपा ने विरोध जताया था।  बता दें कि केरल कांग्रेस की ओर से की गई इस पोस्ट में कहा गया था, बीड़ी और बिहार 'B' से शुरू होते हैं। अब इसे पाप नहीं माना जा सकता।
विज्ञापन


सनी जोसेफ ने एक टीवी चैनल को दिए इंटरव्यू में कहा, पोस्ट को हटा दिया गया है। सोशल मीडिया हैंडल कर वाले एडमिन और इसे चलाने वाले व्यक्ति ने इसे वापस ले लिया है और माफी मांगी है। कांग्रेस इसका समर्थन नहीं करती। एक प्रश्न का उत्तर देते हुए उन्होंने यह भी कहा कि इस तरह की पोस्ट डालने में गलती हुई है और सावधानी नहीं बरती गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जोसेफ ने बताया कि यह मामला पूर्व विधायक वीटी बलराम के समक्ष उठाया गया है, जो केपीसीसी के डिजिटल मीडिया सेल के प्रभारी हैं। पार्टी ने शुक्रवार को एक नई एक्स पोस्ट में कहा, जीएसटी दरों को लेकर मोदी के चुनावी हथकंडे पर हमारे तंज को तोड़-मरोड़ कर पेश किया जा रहा है। अगर आपको ठेस पहुंची हो तो हम क्षमा चाहते हैं। कई उत्तर भारतीय नेताओं ने  हटा दी गई एक्स पोस्ट के लिए कांग्रेस की आलोचना की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed