फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Kozhikode plane crash Air India pilot unions demand meeting with Minister of Civil Aviation Hardeep Singh Puri over flight safety

कोझिकोड विमान हादसा: एयर इंडिया पायलट यूनियनों ने हरदीप सिंह पुरी के साथ बैठक की मांग की

Fri, 14 Aug 2020 11:03 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: देव कश्यप Updated Fri, 14 Aug 2020 11:03 AM IST
विज्ञापन
Kozhikode plane crash Air India pilot unions demand meeting with Minister of Civil Aviation Hardeep Singh Puri over flight safety
कोझिकोड हवाईअड्डे पर हरदीप सिंह पुरी (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

एयर इंडिया की दो प्रमुख पायलट यूनियनों ने काम करने की स्थितियों और उड़ान सुरक्षा से जुड़े मामलों पर चर्चा के लिए नागरिक उड्डयन मंत्री हरदीप सिंह पुरी के साथ बैठक किए जाने की गुरुवार को मांग की।

विज्ञापन


एक सप्ताह पहले कोझिकोड में विमान हादसे में 18 लोगों की मौत हो गई थी। भारतीय वाणिज्यिक पायलट संघ (आईसीपीए) और भारतीय पायलट गिल्ड (आईपीजी) ने पुरी को लिखे पत्र में कहा है कि ‘‘हमारे पायलट कोविड-19, मॉनसूनी मौसम, खराब तरीके से तैयार उड़ान ड्यूटी समय सीमाओं (एफडीटीएल), डीजीसीए (नागरिक उड्डयन महानिदेशालय) द्वारा दिए गए कई विस्तार और व्यवस्थागत चुनौतियों का लगातार सामना कर रहे हैं।’’
विज्ञापन



दोनों यूनियनों ने कहा कि वे एयर इंडिया और उसकी सहायक एयर इंडिया एक्सप्रेस और एलायंस एयर के पायलटों की ओर से लिख रहे हैं। गौरतलब है कि बीते सात अगस्त की रात्रि में भारी बारिश के बीच कोझिकोड हवाई अड्डे पर उतरने के दौरान दुबई से आ रहा एयर इंडिया एक्सप्रेस का विमान टेबलटॉप रनवे पर फिसल गया था। विमान में 190 लोग सवार थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बी737 विमान 35 फुट गहरी खाई में गिरकर दो टुकड़ों में बंट गया था। इस हादसे में दोनों पायलटों समेत 18 लोगों की मौत हो गई थी। दोनों यूनियनों ने अपने पत्र में कहा कि ‘‘विमानन नीति निर्माता बिना किसी परिणाम की चिंता के कार्य का मुश्किल माहौल बना रहे हैं। यह सर्वोपरि है कि यात्रा करने वाली जनता की सुरक्षा से समझौता नहीं किया जाता है। इसमें आप हमारी एकमात्र उम्मीद हैं।’’


कोझिकोड विमान हादसे के बारे में बात करते हुए यूनियनों ने कहा कि ‘‘आधिकारिक जांच के निष्कर्षों के आने तक, क्या हम इस तथ्य को उजागर कर सकते हैं कि एयर इंडिया समूह की कंपनियों के पायलटों की उड़ान सुरक्षा और काम करने की स्थिति को अलग से नहीं देखा जा सकता है।’’

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed