फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Kozhikode plane crash: 92 injured, discharged from hospital after treatment

कोझिकोड विमान हादसा: घायल हुए 92 लोगों को इलाज के बाद अस्पताल से मिली छुट्टी

Thu, 13 Aug 2020 04:50 PM IST
Rajeev Rai न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Rajeev Rai Updated Thu, 13 Aug 2020 04:50 PM IST
विज्ञापन
Kozhikode plane crash: 92 injured, discharged from hospital after treatment
दुर्घटनाग्रस्त एयर इंडिया एक्सप्रेस - फोटो : PTI

केरल के कोझिकोड में पिछले हफ्ते एयर इंडिया का विशेष विमान हवाई अड्डे पर उतरते वक्त दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। 190 लोगों के साथ दुबई से आ रहा विमान हवाई पट्टी पर फिसलन की वजह से खाई में गिर गया था जिसमें पायलट समेत 18 लोगों की मौत हो गई थी और कई लोग घायल हो गए थे। इसके बाद घायलों का अस्पताल में इलाज करवाया जा रहा था।

विज्ञापन


एयर इंडिया एक्सप्रेस ने बृहस्पतिवार को कहा कि दुर्घटना में घायल हुए 92 यात्री पूरी तरह ठीक हो चुके हैं और उन्हें अस्पतालों से छुट्टी दे दी गई है। एयरलाइन ने कहा कि बृहस्पतिवार की सुबह तक पिछले चौबीस घंटे में कोझिकोड के विभिन्न अस्पतालों से सात यात्रियों को छुट्टी दी गई। इससे पहले बुधवार की सुबह कुल 85 घायल यात्रियों के ठीक होने के बाद उन्हें अस्पतालों से छुट्टी दी गई थी।
विज्ञापन


नागर विमानन मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने शनिवार को कहा था 149 लोगों को अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, 23 ठीक हो चुके हैं और तीन की हालत नाजुक है। विमानन कंपनी ने एक वक्तव्य में कहा कि दुर्घटना में घायल यात्रियों का कोझिकोड के विभिन्न अस्पतालों में इलाज किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एयरलाइन ने बृहस्पतिवार की सुबह कहा, 'अभी तक 92 यात्रियों को पूरी तरह ठीक होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।' एयरलाइन ने रविवार को कहा था कि विमान दुर्घटना में मारे गए 16 यात्रियों के पार्थिव शरीर को उनके परिजनों को सौंप दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed