फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   kovilpatti father son death case, CBI filed a charge sheet against nine then police officials in custodial death of father and son in Kovilpatti

तमिलनाडुः कोविलपट्टी जेल में बंद पिता-पुत्र की मौत मामले में सीबीआई ने दायर की चार्जशीट

Sat, 26 Sep 2020 04:49 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई Published by: संजीव कुमार झा Updated Sat, 26 Sep 2020 04:49 PM IST
विज्ञापन
kovilpatti father son death case, CBI filed a charge sheet against nine then police officials in custodial death of father and son in Kovilpatti
सांकेतिक चित्र

विज्ञापन

तमिलनाडु के कोविलपट्टी जेल में बंद पिता-पुत्र की मौत मामले में अब सीबीआई ने विभिन्न धाराओं के तहत नौ तत्कालीन पुलिस अधिकारियों के खिलाफ चार्जशीट दायर की है। जिसमें कि सथानकुलम थाने के तत्कालीन इंस्पेक्टर / एसएचओ भी शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें कि इससे पहले सात जुलाई को सीबीआई ने इस मामले में दो केस दर्ज कर अपनी जांच शुरू कर दी थी। सीबीआई ने लगभग ढाई महीने में हर स्तर पर  जांच करने के बाद इस निर्णय पर पहुंची है।



जानिए क्या था मामला
19 जून को प्रशासन के समयनुसार अपनी मोबाइल की दुकान बंद नहीं करने के कारण दुकानदार पी.जयराज और उसके बेटे जे.बेन्निक्स के खिलाफ सथानकुलम पुलिस ने मामला दर्ज किया गया था। इसके बाद पिता-पुत्र को न्यायिक हिरासत में भेज दिया था। दोनों को 21 जून को कोविलपट्टी जेल में बंद किया गया था।

न्यायिक हिरासत में जयराज की मौत 22 जून की रात में हुई थी और बेन्निक्स की मौत 23 जून की सुबह में हो गई थी। बताया गया कि पुलिस यातना के कारण दोनों की मौत हो गई थी। इसके बाद सरकार की अनुशंसा पर सीबीआई ने जांच शुरू कर दी थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed