फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   kota: Orphaned siblings write to PM seeking help to exchange Rs 96,500 in old notes

अनाथ भाई-बहन ने PM मोदी से लगाई 96 हजार के पुराने नोट बदलवाने की गुहार

Sun, 26 Mar 2017 04:03 AM IST
amarujala.com- Presented by: विक्रान्त सिंह
amarujala.com- Presented by: विक्रान्त सिंह Updated Sun, 26 Mar 2017 04:03 AM IST
विज्ञापन
 kota: Orphaned siblings write to PM seeking help to exchange Rs 96,500 in old notes
मां की मौत के बाद से राजस्थान के कोटा में एक अनाथ आश्रम में रह रहे भाई-बहन ने प्रधानमंत्री से 96,500 रुपये के पुराने नोट बदलवाने की गुहार लगाई है। ये नोट उनके एक पुश्तैनी मकान से इसी महीने की शुरुआत में बरामद हुए हैं। 16 और 12 साल के भाई-बहन ने कोई रास्ता न सूझने पर पीएम से इस मामले में हस्तक्षेप करने की मांग की है। बैंकों में पुराने नोट बदलने की समयसीमा खत्म हो चुकी है।
विज्ञापन


कोटा की बाल कल्याण समिति (सीडब्ल्यूसी) के अध्यक्ष हरीश गुरुबख्शानी ने बताया कि, आरबीआई के इस रकम को बदलने के इनकार करने के बाद बच्चों ने प्रधानमंत्री से गुहार लगाई है। यह पैसा उनकी मां की जिंदगी भर की बचत का है।’ भाई इस रकम की अपनी छोटी बहन के नाम पर एफडी करना चाहता है। इसके लिए उसने अपने हाथ से लिखा पत्र पीएम को भेजा है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि बच्चों की मां पूजा बंजारा एक दिहाड़ी मजदूर थी। 2013 में कथित तौर पर उसकी हत्या कर दी गई थी। उनके पिता राजू बंजारा की पहले ही मौत हो चुकी है। मां की मौत के बाद से ही ये बच्चे एक अनाथ आश्रम में रह रहे हैं। हाल ही में एक काउंसलिंग सेशन के दौरान बच्चों ने बताया कि उनका सरवदा गांव और आरके पुरम इलाके में पुश्तैनी मकान है। ‘इस महीने की शुरुआत में पुलिस ने सीडब्ल्यूसी के निर्देश पर उनके सरवदा स्थित घर की जांच की। वहां एक बॉक्स में कुछ जेवर और 96,500 रुपये मिले। ये 500 व 1,000 रुपये के 171 नोट थे।’
विज्ञापन
विज्ञापन


गुरुबख्शानी के मुताबिक, सीडब्ल्यूसी ने 17 मार्च को रिजर्व बैंक को पत्र लिखा था। 22 मार्च को रिजर्व बैंक ने ई-मेल की जरिए उन्हें सूचित किया कि पुराने नोट बदलने की समयसीमा खत्म हो चुकी है। इसलिए वह इन नोटों को नहीं बदल सकता। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed