{"_id":"617f9221e6040042530a5079","slug":"koregaon-bheema-commission-of-inquiry-suspends-all-future-hearings-till-the-time-maharashtra-government-provides-suitable-accommodation-to-conduct-the-hearing","type":"story","status":"publish","title_hn":"महाराष्ट्र: कोरेगांव भीमा जांच आयोग ने की सभी सुनवाई स्थगित, गिनाई ये वजह","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
महाराष्ट्र: कोरेगांव भीमा जांच आयोग ने की सभी सुनवाई स्थगित, गिनाई ये वजह
Mon, 01 Nov 2021 12:44 PM IST
प्रशांत कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: प्रशांत कुमार झा
Updated Mon, 01 Nov 2021 12:44 PM IST
सार
कोरेगांव भीमा जांच आयोग ने भविष्य की सभी सुनवाई को स्थगित करते हुए कहा कि जब तक महाराष्ट्र सरकार सुनवाई के लिए उपयुक्त आवास प्रदान नहीं करती तब तक सुनवाई नहीं हो पाएगी।
विज्ञापन
कोरेगांव
विस्तार
महाराष्ट्र के कोरेगांव भीमा जांच आयोग ने भविष्य की सभी सुनवाई को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया है। आयोग ने कहा कि महाराष्ट्र सरकार की ओर से सुनवाई के लिए जब तक उपयुक्त आवास प्रदान नहीं किया जाता है तबतक के लिए सुनवाई स्थगित रहेगी। इसी महने 8 नवंबर से 12 नवंबर तक मुंबई में सुनवाई होने वाली थी।
विज्ञापन
पुणे जिले में 1 जनवरी 2018 को कोरेगांव-भीमा युद्ध स्मारक के पास हुई हिंसा की घटना की जांच कर रहे एक आयोग ने 22 अक्तूबर 2021 को मुंबई के पूर्व पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह और भारतीय पुलिस सेवा की अधिकारी रश्मि शुक्ला को तलब किया था, लेकिन दोनों उपस्थित नहीं हुए।
विज्ञापन
Maharashtra | Koregaon Bheema Commission of Inquiry suspends all future hearings till the time Maharashtra Government provides suitable accommodation to conduct the hearing. A hearing at Mumbai was proposed from 8th November to 12th November.
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) November 1, 2021
आयोग ने परमबीर सिंह और रश्मि शुक्ला को किया तलब
एक सप्ताह पहले महाराष्ट्र सरकार ने एक अन्य मामले में बंबई उच्च न्यायालय से को बताया कि सिंह की उनके पास कोई जानकारी नहीं है। सिंह अब होम गार्ड के महानिदेशक हैं। एक अर्जी पर आदेश जारी करते हुए आयोग के अध्यक्ष सेवानिवृत्त न्यायमूर्ति जे एन पटेल ने वकील आशीष सतपुते से दोनों आईपीएस अधिकारियों को आयोग के सामने मौजूद होने की मांग की थी। न्यायमूर्ति पटेल ने दोनों को समन का जवाब 8 नवंबर तक देने को भी कहा था, लेकिन दोनों की ओर से कोई जवाब नहीं मिला। इस पर आयोग ने भी सभी सुनवाई स्थगित करने का आदेश जारी कर दिया है।