{"_id":"63a86fd5ae2b021608617a93","slug":"korean-man-dies-after-falling-from-50-feet-while-paragliding-latest-news-update","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gujarat: पैराग्लाइडिंग के दौरान 50 फीट की ऊंचाई से गिरा दक्षिण कोरियाई व्यक्ति, इलाज के दौरान मौत","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Gujarat: पैराग्लाइडिंग के दौरान 50 फीट की ऊंचाई से गिरा दक्षिण कोरियाई व्यक्ति, इलाज के दौरान मौत
Sun, 25 Dec 2022 09:19 PM IST
निर्मल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
Published by: निर्मल कांत
Updated Sun, 25 Dec 2022 09:19 PM IST
सार
वडोदरा से दक्षिण कोरियाई नागरिक और उनके गुजराती दोस्त प्रकाशभाई कड़ी आए थे। उसने (मृतक) धरमपुर गांव से पैराग्लाइडिंग करना शुरू किया और किसी तकनीकी खराबी के कारण वह 50 फीट से गिर गया।
विज्ञापन
पैराग्लाइडिंग के दौरान गिरा व्यक्ति
- फोटो : सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गुजरात में मेहसाणा जिले के काडी में शनिवार शाम पैराग्लाइडिंग के दौरान एक दक्षिण कोरियाई व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की उम्र 51 साल बताई जा रही है। पैराग्लाइडिंग के दौरान करीब 50 फीट की ऊंचाई से गिरने से उनकी मौत हो गई। पुलिस के अनुसार, कोरियाई नागरिक शिन बियोंग मून वडोदरा में अपने एक दोस्त के निमंत्रण पर गुजरात में था।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, वडोदरा से दक्षिण कोरियाई नागरिक और उनके गुजराती दोस्त प्रकाशभाई कड़ी आए थे। उसने (मृतक) धरमपुर गांव से पैराग्लाइडिंग करना शुरू किया और किसी तकनीकी खराबी के कारण वह 50 फीट से गिर गया। उन्हें कड़ी के भाग्योदय अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। कड़ी से उन्हें खारा-घोड़ा जाना था।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि दुर्घटनावश मौत का मामला दर्ज कर लिया गया है और दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है।