{"_id":"5cba2ddcbdec2213e2730dd0","slug":"kolkata-teenager-donating-liver-to-her-father-to-save-his-life-goes-viral","type":"story","status":"publish","title_hn":"19 साल की बेटी ने अपने पिता की जान बचाने के लिए दिया अपना लीवर, लोग कर रहे तारीफ ","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
19 साल की बेटी ने अपने पिता की जान बचाने के लिए दिया अपना लीवर, लोग कर रहे तारीफ
Sat, 20 Apr 2019 03:47 AM IST
Avdhesh Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
Published by: Avdhesh Kumar
Updated Sat, 20 Apr 2019 03:47 AM IST
विज्ञापन
बेटी ने अपने पिता को दान किया लीवर
- फोटो : Social Media
कोलकाता की एक 19 साल की लड़की ने अपने लीवर का 65 फिसदी हिस्सा अपने पिता को दान कर दिया है। जो कि गंभीर लीवर की बीमारी से पीड़ित थे। इसके बाद लड़की के इस काम के लिए काफी तारीफ हो रही है। सोशल मीडिया में भी इन दोनों की तस्वीर को लोग शेयर कर रहे हैं।
व्यवसायी हर्ष गोयनका ने ट्विटर पर दोनों पिता और बेटी की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा कि 19 वर्ष की राखी दत्ता ने अपने पिता को अपने लीवर का 65 प्रतिशत हिस्सा दान किया है। उन्होंने लिखा कि राखी ने निशान, दर्द या भविष्य में किसी भी प्रकार के खतरे के बारे में बिना सोचे यह कदम उठाया है।
एक बेटी के लिए अपने पिता का प्यार बेहद खास होता है। जो बेटियों को बेकार समझते हैं उनके सबके लिए यह एक जवाब है। उनके द्वारा शेयर की तस्वीर को अब तक 25 हजार से ज्यादा लोग पसंद कर चुके हैं। जबकि करीब सात हजार लोग शेयर कर चुके हैं।
काफी यूजर इस कहानी को पढ़ने के बाद भावुक होकर कमेंट कर रहे हैं। लोग उनके स्वस्थ जीवन की कामना कर रहे हैं। एक बेटी के इस कदम की लोग तारीफ करते हुए भविष्य के लिए शुभकामनाएं दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा की बेटियां अनमोल होती हैं। वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा कि यह सम्मान की बात है हमें बेटियों पर गर्व करना चाहिए।

Rakhi Dutta, a 19 year donated 65% of her liver to her father who was suffering from a serious liver ailment, without even thinking of the scars, pain or any future threat.
विज्ञापन विज्ञापन
A daughter’s love for her father is always very special.
An answer to all who think daughters are useless.. pic.twitter.com/BMbRaMhM88 — Harsh Goenka (@hvgoenka) April 18, 2019