{"_id":"60deebe312eb783f682e5b4e","slug":"kolkata-suspicious-covid-vaccination-camp-a-private-security-guard-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोलकाता: संदिग्ध कोरोना वायरस टीकाकरण शिविर मामले में निजी सुरक्षा गार्ड गिरफ्तार","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
कोलकाता: संदिग्ध कोरोना वायरस टीकाकरण शिविर मामले में निजी सुरक्षा गार्ड गिरफ्तार
Fri, 02 Jul 2021 04:05 PM IST
गौरव पाण्डेय
पीटीआई, कोलकाता
पीटीआई, कोलकाता
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Fri, 02 Jul 2021 04:05 PM IST
सार
कोलकाता पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि सुरक्षा गार्ड को गिरफ्तार किए जाने के साथ अब तक इस मामले में पकड़े गए लोगों की संख्या आठ हो गई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोलकाता में संदिग्ध कोविड टीकाकरण शिविर मामले में एक निजी सुरक्षा गार्ड को गिरफ्तार किया गया है। इस मामले में अब तक पकड़े गए लोगों की संख्या बढ़कर आठ हो गई है। पुलिस ने शुक्रवार को इसकी जानकारी दी।
विज्ञापन
पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि कोलकाता पुलिस के जासूसी विभाग के विशेष जांच दल के अधिकारियों ने गुरुवार की रात सुरक्षा गार्ड को दक्षिण 24 परगना जिले के सोनारपुर स्थित उसके आवास से गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि इसके साथ ही संदिग्ध शिविर के इस मामले में अब तक आठ लोगों को गिरफ्तारी किया जा चुका है। उन्होंने बताया कि वह फर्जी आईएएस अधिकारी देबांजन देब का निजी सुरक्षा गार्ड था।
विज्ञापन
अधिकारी ने बताया कि वह देब की कई अवैध गतिविधियों में शामिल था और उसने इसे स्वीकार भी किया है। देब को पिछले सप्ताह गिरफ्तार किया गया था। इसके बाद से उसके छह सहयोगी भी गिरफ्तार किए जा चुके है।