फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Kolkata RG Kar Case Updates Sandip Ghosh Bengal Medical Council cancels registration CBI Probe news in Hindi

RG Kar Case: टेंट हटाए जाने पर डॉक्टरों का आरोप- आवाज दबा रही पुलिस; पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष का पंजीकरण रद्द

Thu, 19 Sep 2024 04:05 PM IST
पवन पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: पवन पांडेय Updated Thu, 19 Sep 2024 04:05 PM IST
सार

RG Kar Case: कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल के पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष पर कार्रवाई करते हुए बंगाल मेडिकल काउंसिल ने उनका पंजीकरण रद्द कर दिया है। बता दें कि संदीप घोष महिला डॉक्टर के साथ दरिंदगी के मामले में सीबीआई की हिरासत में हैं।

विज्ञापन
Kolkata RG Kar Case Updates Sandip Ghosh Bengal Medical Council cancels registration CBI Probe news in Hindi
आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल - फोटो : ANI

विस्तार

कोलकाता में आंदोलनकारी जूनियर डॉक्टरों ने गुरुवार को आरोप लगाया कि स्वास्थ्य भवन के सामने धरना स्थल से टेंट और अन्य सामान हटा जा रहे हैं, क्योंकि पुलिस ने ऐसा करने के लिए दबाव बना रही है। हालांकि, पुलिस ने इन आरोपों को निराधार बताया। एक जूनियर डॉक्टर ने दावा किया कि धरने के लिए सभी व्यवस्थाएं जनता की तरफ से की जा रही हैं। कुछ डेकोरेटर्स ने स्वेच्छा से हमें टेंट, पंखे और अस्थायी बिस्तर उपलब्ध कराए हैं। एक अन्य जूनियर डॉक्टर ने बताया कि शुरू में हमें लगा कि डेकोरेटर्स दुर्गा पूजा के पंडालों के लिए सामान हटा रहे हैं। लेकिन बाद में हमें पता चला कि वे पुलिस के दबाव में ऐसा कर रहे हैं।
विज्ञापन


पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष का पंजीकरण रद्द
पश्चिम बंगाल मेडिकल काउंसिल ने आरजी कर अस्पताल के पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष का पंजीकरण रद्द कर दिया है। मामले में संबंधित अधिकारी ने बताया कि संदीप घोष सीबीआई हिरासत में है और उस पर गंभीर आरोप लगे हैं। पश्चिम बंगाल मेडिकल काउंसिल (डब्ल्यूबीएमसी) ने गुरुवार को आरजी कर के पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष के पंजीकरण को 19 सितंबर को डब्ल्यूबीएमसी की तरफ से बनाए गए पंजीकृत मेडिकल प्रैक्टिशनर्स की सूची से हटा दिया गया है। उन्होंने कहा कि बंगाल मेडिकल एक्ट, 1914 के कई प्रावधानों के तहत उनका लाइसेंस रद्द कर दिया गया। बता दें कि आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में महिला डॉक्टर के साथ दुष्कर्म-हत्या के अलावा अस्पताल की वित्तीय अनियमितता को लेकर भी संदीप घोष कटघरे में है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल की पूर्व एमएसवीपी (चिकित्सा अधीक्षक) बुलबुल मुखर्जी कोलकाता में सीबीआई कार्यालय पहुंचीं हैं।
 

आरजी कर केस को लेकर डॉक्टरों को प्रदर्शन
इस मामले में मुख्य आरोपी संजय रॉय के अलावा आरजी कर अस्पताल के पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष और ताला पुलिस थाने के थाना प्रभारी अभिजीत मंडल से सीबीआई से पूछताछ कर रही है।आरजी कर मेडिकल कॉलेज-अस्पताल बीते 8-9 अगस्त से ही विवादों में है। अस्पताल के सेमिनार हॉल में 31 वर्षीय महिला डॉक्टर के साथ दुष्कर्म और हत्या के बाद चिकित्सकों में काफी आक्रोश है, राज्य में जूनियर डॉक्टर लगातार हड़ताल कर रहे हैं।


कल मुख्य सचिव के साथ डॉक्टरों की बैठक रही बेनतीजा
एक दिन पहले ही आरजी कर मामले में अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे जूनियर डॉक्टरों ने राज्य के मुख्य सचिव मनोज पंत के साथ वार्ता की। पश्चिम बंगाल सरकार और जूनियर डॉक्टरों की करीब दो घंटे चली बैठक बेनतीजा रही। सचिवालय में राज्य के मुख्य सचिव मनोज पंत के साथ बैठक के बाद डॉक्टरों ने कहा कि वे हताश और निराश हैं। बैठक में हमने अपने मुद्दे रखे लेकिन सरकार ने उस पर हस्ताक्षर नहीं किए, हम लिखित आश्वासन चाहते हैं। डॉक्टरों ने कहा कि वे हड़ताल वापस लेना चाहते हैं लेकिन सरकार से लिखित आश्वासन नहीं मिलने के चलते हड़ताल जारी रखने का फैसला किया।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed