फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Kolkata Police Special Task Force arrest Abdul Karim wanted Jamaat ul Mujahideen terrorist

कोलकाता पुलिस ने जमात-उल-मुजाहिद्दीन के आतंकी अब्दुल करीम को किया गिरफ्तार

Fri, 29 May 2020 10:36 AM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: Sneha Baluni Updated Fri, 29 May 2020 10:36 AM IST
विज्ञापन
Kolkata Police Special Task Force arrest Abdul Karim wanted Jamaat ul Mujahideen terrorist
आतंकी अब्दुल करीम (फाइल फोटो) - फोटो : ANI

पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले में एक ठिकाने से शुक्रवार तड़के जमात-उल-मुजाहिद्दीन बांग्लादेश (जेएमबी) के एक शीर्ष आतंकवादी को गिरफ्तार कर लिया गया। यह 2018 में बोध गया विस्फोट मामले में कथित तौर पर शामिल था।

विज्ञापन


विज्ञापन



एक अधिकारी ने बताया कि कोलकाता पुलिस की विशेष कार्यबल (एसटीएफ) इकाई ने मुर्शिदाबाद जिला पुलिस और सूती कस्बे के स्थानीय अधिकारियों के साथ मिलकर अब्दुल करीम उर्फ बोरो करीम को गिरफ्तार कर लिया। यह देश के जेएमबी के शीर्ष सदस्यों में से एक है।

विज्ञापन
विज्ञापन


अधिकारी ने बताया, 'इसने बांग्लादेश के आतंकवादियों को शरण दी थी जो सीधे तौर पर बोध गया विस्फोट में शामिल थे। इसे मुर्शिदाबाद जिले के सूती पुलिस थाना क्षेत्र से आज सुबह गिरफ्तार कर लिया गया।' एसटीएफ की इकाई द्वारा 2018 में मुर्शिदाबाद स्थित आरोपी के घर से बड़ी मात्रा में विस्फोटक पदार्थ और ‘जिहादी’ सामग्री जब्त की गई थी।

हालांकि तब करीम का पता नहीं लगाया जा सका था। पुलिस सूत्रों ने बताया कि राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने करीम का नाम बोध गया विस्फोट मामले के आरोपपत्र में शामिल नहीं किया था लेकिन काफी समय से वह जांच के दायरे में था। उन्होंने कहा, ‘वह भारत में जेएमबी के शीर्ष तीन वांछित सदस्यों में से एक है।


उसे आज एक स्थानीय अदालत में पेश किया जाएगा और उसे पुलिस हिरासत में रखने की अनुमति ली जाएगी।’ बिहार के बोध गया में 19 जनवरी, 2018 को तिब्बती अध्यात्मिक नेता दलाई लामा के महाबोधि मंदिर में उपदेश देने के कुछ घंटे बाद कम तीव्रता वाला बम धमाका हुआ था। इस संबंध में एनआईए ने पांच लोगों को गिरफ्तार किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed