{"_id":"63540985fa80ef5cb74f7567","slug":"kolkata-police-seize-3601-kg-poppy-straw-arrest-three-accused-drugs-worth-more-than-rs-51-crores-in-in-mizoram","type":"story","status":"publish","title_hn":"Drugs: मिजोरम में 51 करोड़ तो बंगाल में 30 करोड़ की कीमत का मादक पदार्थ जब्त, आठ आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Drugs: मिजोरम में 51 करोड़ तो बंगाल में 30 करोड़ की कीमत का मादक पदार्थ जब्त, आठ आरोपी गिरफ्तार
Sat, 22 Oct 2022 08:47 PM IST
निर्मल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
Published by: निर्मल कांत
Updated Sat, 22 Oct 2022 08:47 PM IST
सार
कोलकाता पुलिस ने आनंदपुर इलाके में एक गोदाम का भंड़ाफोड़ किया है। पुलिस ने यहां 3601 किलोग्राम वजनी मादक पदार्थ खसखस बरामद किया है। इसकी कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में तीस करोड़ रुपये है।
विज्ञापन
मिजोरम से गिरफ्तार आरोपियों के साथ सुरक्षाबल
- फोटो : एएनआई
विस्तार
मिजोरम के आइजोल और चंफाई जिलों में सुरक्षा बलों ने बड़ी कार्रवाई की है। यहां तीन अलग-अलग अभियानों में बलों ने भारी मात्रा में 51 करोड़ करोड़ रुपये से ज्यादा की कीमत का ड्रग्स जब्त किया है। वहीं, पांच लोगों को भी गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
कोलकाता में गोदाम का भंडाफोड़
वहीं, दूसरी ओर कोलकाता पुलिस ने आनंदपुर इलाके में एक गोदाम का भंड़ाफोड़ किया है। पुलिस ने यहां 3601 किलोग्राम वजनी मादक पदार्थ खसखस बरामद किया है। इसकी कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में तीस करोड़ रुपये है। वहीं इस सिलसिले में तीनो लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान 39 वर्षीय सुल्तान अहमद, 55 वर्षीय फैज आलम और 30 वर्षीय मोहम्मद कलीम के रूप में हुई है। इनमें सुल्तान अहमद को इसका मास्टरमाइंड बताया जा रहा है, जकि फैज आलम और मोहम्मद कलीम उसके सहयोगी बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन
यह गोदाम कोलकाता के पश्चिम चौबागा के गुलशन कॉलोनी में है। जब्त किए गए सामान की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में 30 करोड़ रुपये है। तीनों आरोपियों को आज कोर्ट में पेश किया गया।