फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Kolkata Police Chief Rajeev Kumar Removed By Election Commission

चुनाव आयोग के फैसले से पहले ममता बनर्जी को लगा झटका

Wed, 13 Apr 2016 09:31 PM IST
रीता तिवारी/अमर उजाला, कोलकाता।
रीता तिवारी/अमर उजाला, कोलकाता। Updated Wed, 13 Apr 2016 09:31 PM IST
विज्ञापन
Kolkata Police Chief Rajeev Kumar Removed By Election Commission
चुनाव आयोग ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को तगड़ा झटका दिया - फोटो : Social Media

कोलकाता के पुलिस आयुक्त राजीव कुमार को उनके पद हटा कर चुनाव आयोग ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को तगड़ा झटका दिया है। अभी फरवरी में ही दीदी ने अपने इस करीबी आईपीएस अधिकारी को कोलकाता पुलिस की कमान सौंपी थी। लेकिन चुनाव प्रक्त्रिस्या शुरू होने के बाद से ही विपक्ष आयोग पर लगातार पुलिस आयुक्त को हटाने का दबाव बना रहा था। राज्य के चुनावी इतिहास में यह पहला मौका है जब किसी पुलिस प्रमुख को चुनावों के बीच ही उनके पद से हटाया गया हो। आयोग ने उनकी जगह एक साल वरिष्ठ सोमेन मित्र को इस पद पर नियुक्त करने का निर्देश दिया है।

विज्ञापन


कोलकाता में 21 और 30 अप्रैल को मतदान होना है। ऐसे में नए पुलिस प्रमुख के लिए शांतिपूर्ण तरीके से चुनाव कराना एक कड़ी चुनौती है। राजीव कुमार इसके पहले कोलकाता पुलिस में विशेष आयुक्त के पद पर कार्यरत थे। सुरजित कर पुरकायस्थ के कोलकाता पुलिस आयुक्त पद से हटने के बाद कुमार ने फरवरी में कोलकाता पुलिस आयुक्त पद का कामकाज संभाला था।
विज्ञापन


 प्रदेश भाजपा के पूर्व अध्यक्ष राहुल सिन्हा ने आरोप लगाया था कि कोलकाता खुफिया पुलिस के इंस्पेक्टर व कांस्टेबल के माध्यम से उनका स्टिंग करने की कोशिश की गई थी। इसकी साजिश कोलकाता पुलिस आयुक्त राजीव कुमार रची थी। स्टिंग कांड के आरोप के बाद भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह से लेकर कांग्रेस व वाममोर्चा के नेताओं ने एक स्वर में कुमार को हटाने की मांग उठाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


चुनाव आयोग के सूत्रों ने बताया कि  मार्च के अंतिम सप्ताह में ही कुमार को आयुक्त के पद से हटाने का फैसला हो गया था, लेकिन विवेकानंद फ्लाईओवर हादसे की वजह से इस पर अमल पर रोक लगा दी गई थी। आयोग के इस फैसले पर अब तक दीदी ने कोई टिप्पणी तो नहीं की है। लेकिन इससे उनकी चुनावी रणनीति को झटका तो लगा ही है। दूसरी ओर, विपक्ष ने आयोग के इस फैसले का स्वागत किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed