{"_id":"68f7c965cd099a199b009567","slug":"kolkata-niece-rg-kar-case-convict-sanjay-roy-found-hanging-step-parent-accused-of-torturing-2025-10-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kolkata: फंदे से लटकती मिली आरजी कर केस के दोषी संजय रॉय की भांजी, सौतेली मां-पिता पर प्रताड़ित करने का आरोप","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Kolkata: फंदे से लटकती मिली आरजी कर केस के दोषी संजय रॉय की भांजी, सौतेली मां-पिता पर प्रताड़ित करने का आरोप
Tue, 21 Oct 2025 11:26 PM IST
हिमांशु चंदेल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: हिमांशु चंदेल
Updated Tue, 21 Oct 2025 11:26 PM IST
सार
कोलकाता के भवानीपुर में 11 साल की बच्ची का शव अलमारी में फंदे से लटकता मिला। मृतका आर.जी. कर अस्पताल रेप-हत्या मामले के दोषी संजय रॉय की भांजी थी। पड़ोसियों ने पिता और सौतेली मां पर शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताड़ित करने का आरोप लगाया। गुस्साए लोगों ने दोनों की जमकर पिटाई की।
विज्ञापन
कोलकाता मामले का मुख्य आरोपी संजय रॉय
- फोटो : एएनआई
विस्तार
कोलकाता के भवानीपुर इलाके में एक 11 साल की बच्ची की रहस्यमयी मौत के बाद तनाव फैल गया। सोमवार को बच्ची का शव घर की अलमारी में फंदे से लटका मिला। घटना के बाद इलाके में लोगों का गुस्सा फूट पड़ा और उन्होंने मृतका के पिता और सौतेली मां को पकड़कर बेरहमी से पीटा। पुलिस को मौके पर पहुंचकर दोनों को भीड़ से बचाना पड़ा।
मृत बच्ची की पहचान सुरंजन सिंह के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, सुरंजन कुख्यात अपराधी संजय रॉय की भांजी थी, जो आर.जी. कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में डॉक्टर के साथ हुए रेप-हत्या मामले में उम्रकैद की सजा काट रहा है। पुलिस ने बताया कि सुरंजन के पिता भोला सिंह और सौतेली मां पूजा सिंह घटना के बाद घर से भागने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन स्थानीय लोगों ने उन्हें पकड़ लिया।
स्थानीय लोगों का गुस्सा
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि जैसे ही लोगों को बच्ची की मौत की खबर मिली, भीड़ ने पिता और सौतेली मां को घेर लिया। गुस्से में कुछ लोगों ने पूजा सिंह के बाल पकड़कर घसीटा और पीटा, वहीं भोला सिंह को जूते-चप्पलों से मारा गया। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर दोनों को भीड़ के चंगुल से छुड़ाया और अलीपुर थाने ले जाकर हिरासत में लिया।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- 'पत्नी को कपड़े तक नहीं लेने दिए...शर्मनाक', वैवाहिक विवाद में पति को सुप्रीम कोर्ट की फटकार; दिया ये आदेश
भोला सिंह की पहली पत्नी बबिता सिंह, जो कि संजय रॉय की बड़ी बहन थी। उसने कुछ साल पहले आत्महत्या कर ली थी। बबिता और भोला की इकलौती बेटी सुरंजन थी। पत्नी की मौत के बाद भोला ने उसकी छोटी बहन पूजा से शादी की थी। स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि पूजा और भोला दोनों ही बच्ची के साथ दुर्व्यवहार करते थे। वे उसे रोजाना पीटते थे और कई बार रात दो बजे तक घर से बाहर निकाल देते थे। एक पड़ोसी ने बताया कि बच्ची हमेशा डरी-सहमी रहती थी। उसके शरीर पर कई बार चोट के निशान देखे गए।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच
पुलिस के अनुसार, बच्ची कक्षा पांच की छात्रा थी। उसे उसकी सौतेली मां ने घर लौटने पर अलमारी में फंदे से लटका पाया। उसे एसएसकेएम अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। प्रारंभिक जांच में आत्महत्या की आशंका जताई गई है, लेकिन हत्या की संभावना से भी इनकार नहीं किया गया है।
ये भी पढ़ें- बिहार में ओवैसी का बड़ा एलान, चंद्रशेखर आजाद और स्वामी प्रसाद मौर्य की पार्टी के साथ किया गठबंधन
एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि हम पोस्टमार्टम और फॉरेंसिक रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं। प्रारंभिक निष्कर्षों में आत्महत्या के संकेत हैं, लेकिन हत्या की दिशा में भी जांच जारी है। इस बीच, बच्ची की दादी ने आरोप लगाया कि सौतेली मां पूजा उसे बेल्ट से मारती थी और कई बार उसका सिर दीवार से दे मारती थी।
पिता का बयान और समाज में रोष
घटना के बाद मीडिया से बात करते हुए पिता भोला सिंह ने कहा कि मेरे पास अब कुछ नहीं बचा, मेरी दुनिया खत्म हो गई। फिलहाल पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। इलाके में भारी पुलिस बल तैनात है। बच्ची की मौत से पूरे भवानीपुर इलाके में आक्रोश और सन्नाटा दोनों फैले हुए हैं।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन