{"_id":"57f42a214f1c1b8a32270e0f","slug":"kolkata-navy-s-fast-interceptor-boat-catches-fire-2-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोलकाता: नौसेना की गश्त के दौरान बोट में आग लगी, दो घायल","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
कोलकाता: नौसेना की गश्त के दौरान बोट में आग लगी, दो घायल
अमर उजाला ब्यूरो/ कोलकाता
Updated Wed, 05 Oct 2016 03:46 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेना के पूर्वी कमान मुख्यालय के पास प्रिंसेप घाट पर मंगलवार सुबह नौसेना की एक स्पीड बोट में आग लग जाने से दो लोग घायल हो गए। इसका इस्तेमाल हुगली नदी में गश्त लगाने के लिए किया जाता था। नौसेना ने मुंबई की एक निजी एजेंसी से ऐसी दो बोट किराए पर ली थी। इस घटना की जानकारी नौसेना सूत्रों ने दी।
यह घटना पूर्वी कमान मुख्यालय फोर्ट विलियम के नजदीक होने की वजह से स्थानीय लोगों में आतंक फैल गया। भारी तादाद में सेना के जवान भी तुरंत मौके पर पहुंच गए। सूत्रों ने बताया कि इस हादसे में नौसेना का कोई जवान घायल नहीं हुआ है। घायल दो लोग मुंबई की निजी एजेंसी के कर्मचारी थे। दोनों घायलों को महानगर के एक अस्पताल में दाखिल करा दिया गया है लेकि न दोनों की हालत गंभीर है।
सूत्रों का दावा है कि जिस समय उक्त हादसा हुआ उस समय स्पीड बोट की मरम्मत का काम चल रहा था। वह नौका गश्ती के काम पर नहीं थी। रक्षा विभाग के प्रवक्ता विंग कमांडर एसएस बिरदी ने बताया कि गश्त के लिए दो स्पीड बोट किराए पर ली गई थी। उनमें से ही एक में सुबह लगभग सात बजे आग लग गई। उस समय बोट पर नौसेना का कोई जवान मौजूद नहीं था।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि फिलहाल दूसरे बोट को भी गश्त के काम में नहीं लगाया जाएगा। स्पीड बोट में आग लगने के बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को इसकी सूचना दी। फायर ब्रिगेड के दो इंजनों ने मौके पर पहुंच कर आग पर काबू पाया। आग से बोट को काफी नुकसान पहुंचा है। कोलकाता पुलिस और नौसेना के अधिकारी भी तुरंत मौके पर पहुंच गए। सेना के प्रवक्ता ने बताया कि नष्ट बोट की जगह दूसरी बोट लाने का प्रयास चल रहा है ताकि त्योहारों के सीजन में गश्त का काम प्रभावित न हो। उन्होंने बताया कि नौसेना और पुलिस के अधिकारी इस हादसे की जांच कर रहे हैं। फिलहाल आग लगने की वजह का पता नहीं चल सका है।