{"_id":"63062bf8f8f07405b25eb58c","slug":"kolkata-metro-honored-for-doing-excellent-work-in-hindi-30th-issue-of-metro-chetna-released","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोलकाता मेट्रो: हिंदी में उत्कृष्ट कार्य करने वाले सम्मानित, 'मेट्रो चेतना' के 30वें अंक का विमोचन","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
कोलकाता मेट्रो: हिंदी में उत्कृष्ट कार्य करने वाले सम्मानित, 'मेट्रो चेतना' के 30वें अंक का विमोचन
Wed, 24 Aug 2022 07:17 PM IST
अभिषेक दीक्षित
एन. अर्जुन. कोलकाता
एन. अर्जुन. कोलकाता
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Wed, 24 Aug 2022 07:17 PM IST
सार
बैठक में प्रधान मुख्य संरक्षा अधिकारी एवं मुख्य राजभाषा अधिकारी राजेश कुमार ने अपर महाप्रबंधक एवं समिति के सदस्यों का औपचारिक स्वागत किया।
विज्ञापन
Kolkata
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोलकाता मेट्रो के राज भाषा कार्यान्वयन समिति की बैठक में बुधवार को हिंदी में उत्कृष्ट कार्य करने वाले मेट्रो कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। इस अवस पर 'मेट्रो चेतना' के 30वें अंक का भी विमोचन किया गया।
विज्ञापन
राजा भाषा कार्यान्वयन समिति की बैठक अपर महाप्रबंधक एचएन जायसवाल की अध्यक्षता में मेट्रो भवन स्थित सभागार में बुधवार को संपन्न हुई। बैठक में प्रधान मुख्य संरक्षा अधिकारी एवं मुख्य राजभाषा अधिकारी राजेश कुमार ने अपर महाप्रबंधक एवं समिति के सदस्यों का औपचारिक स्वागत किया। इस अवसर पर अपर महाप्रबंधक एचएन जायसवाल ने राजभाषा के प्रयोग – प्रसार को बढ़ाने के लिए सभी सदस्यों से सहयोग करने की अपील की और कई महत्वपूर्ण सुझाव दिए।
विज्ञापन
बैठक के दौरान ‘मेट्रो चेतना’ के 30वें अंक का विमोचन भी किया गया। बैठक में अतिरिक्त हिंदी में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए मेट्रो रेलवे के अधिकारी श्री शुभाशिष भट्टाचार्य, उप मुख्य परिचालन प्रबंधक/वाणिज्य एवं दो अन्य कर्मियों को अपर महाप्रबंधक द्वारा रेलवे बोर्ड द्वारा प्रदत्त प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
इस अवसर पर उप मुख्य राजभाषा अधिकारी दामोदर हेम्ब्रम को राजभाषा विभाग का अतिरिक्त कार्यभार संभालने के लिए पुरस्कृत किया गया। बैठक में समिति के तथा उनके प्रतिनिधि उपस्थित थे। बैठक का संचालन श्रीमती किरण बोस, राजभाषा अधिकारी ने किया।